For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

धोनी या विराट कोहली, उमेश यादव ने बताया कौन है बेस्ट कप्तान

Virat Kohli vs MS Dhoni: Umesh Yadav reacts hilariously when asked to choose between |वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वयारस से इस समय क्रिकेट जगत काफी प्रभावित हुआ है और अब तक कई लाख लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा है। हालांकि इस बीच सोशल मीडिया पर खिलाड़ी काफी एक्टिव हो गये हैं और अपने करियर के खट्टे मीठे पलों को फैन्स के साथ शेयर कर रहे हैं। इस फेहरिस्त में भारतीय टेस्ट टीम के नियमित तेज गेंदबाज उमेश यादव का नाम भी जुड़ गया है जिन्होंने क्रिकबज के एक वीडियोकास्ट शो स्पाइसी पिच के दौरान कई मजेदार किस्से सुनाये और आईपीएल में अपनी पसंदीदा टीम के साथ पसंदीदा कप्तान का नाम भी बताया।

'स्पाइसी पिच' के नाम से रिलीज होने वाले इस शो में शिरकत करते हुए उमेश यादव ने बताया कि आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम उनकी पसंदीदा टीम है। उमेश यादव ने साथ ही यह भी कहा कि वह शहर से ज्यादा अपने गांव में रहना पसंद करते हैं।

और पढ़ें: सड़कों पर चिप्स बेच रहा है 809 विकेट लेने वाला बॉलर, कोरोना के आगे हुआ ऐसे मजबूर

इस बीच शो के होस्ट ने उनसे महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली में से पसंदीदा कप्तान को लेकर सवाल पूछा तो उमेश यादव ने जवाब देने से इंकार कर दिया। इस सवाल के जवाब में उमेश यादव ने कहा कि भाई ऐसे सवाल मत पूछो।

अपने इंटरव्यू के दौरान उमेश यादव ने बताया कि वह बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमारे के काफी बड़े फैन हैं। इस दौरान उन्होंने अपना पसंदीदा डायलॉग 'बच्चे की जान लेगा क्या' बोलकर भी दिखाया। उमेश यादव से जब सचिन तेंदुलकर और उसेन बोल्ट के बीच में से किसी एक को चुनने को कहा गया तो उन्होंने कहा कि बतौर क्रिकेटर वह सचिन तेंदुलकर को ही बेस्ट मानते हैं लेकिन अगर एथलीट की बात करें तो वह उसैन बोल्ट को चुनेंगे।

और पढ़ें: जब सचिन तेंदुलकर ने दी थी सौरव गांगुली को करियर खत्म करने की धमकी

गौरतलब है कि न्यूजीलैंड दौरे से वापसी करने के बाद उमेश यादव लॉडाउन के चलते घर पर ही समय बिता रहे हैं लेकिन अब वो दोबारा मैदान पर वापसी करने को बेकरार हैं। आपको बता दें कि आईपीएल में विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का हिस्सा हैं, जिसके लिए एक और सीजन खेलने को लेकर अब वो बहुत उत्सुक है।

Story first published: Sunday, June 7, 2020, 9:09 [IST]
Other articles published on Jun 7, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+