For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2019: विराट कोहली ने दर्ज किया बड़ा रिकाॅर्ड, सुरेश रैना को छोड़ा पीछे

नई दिल्ली। राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के कप्तान विराट कोहली ने आईपीएल सीजन के 28वें मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ अर्धशतकीय पारी खेल बड़ा रिकाॅर्ड अपने नाम कर लिया है। कोहली ने 8 चाैकों की मदद से 53 गेंदों में 67 रनों की पारी खेली, इसी के साथ वह टी20 क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बन गए हैं।

रैना को छोड़ा पीछे

रैना को छोड़ा पीछे

कोहली के नाम अब टी20 में 245 पारियों में 8,175 रन दर्ज हो गए हैं, जिसमें 4 शतक और 59 अर्धशतक शामिल हैं। इसी के साथ उन्होंने सर्वाधिक रनों के मामले में सुरेश रैना को पीछे छोड़ दिया है। रैना ने 293 पारियों में 8145 रन बनाए हैं, जिसमें 4 शतक व 48 अर्धशतक शामिल हैं। इसके अलावा खास बात यह भी है कि कोहली सबसे तेज औसत में रन बरसा रहे हैं। कोहली 41.00 की ज्यादा औसत से रन बना रहे हैं।

पहली जीत के चक्कर में विराट कोहली से हो गई बड़ी गलती, भरना पड़ा लाखों का जुर्माना

यह कीर्तिमान भी किया

यह कीर्तिमान भी किया

'रन मशीन' कोहली ने रैना को तो पछाड़ा लेकिन साथ में आईपीएल में सबसे अधिक रनों की साझेदारी का रिकाॅर्ड भी कायम कर दिया। कोहली- एबी डिविलयर्स की जोड़ी आईपीएल में सर्वाधिक रनों की साझेदारी करने वाली जोड़ी बन गई है। दोनो ने 2790 रन अभी तक बनाए हैं। वहीं इसके अवाला कोहली ने क्रिस गेल के साथ मिलकर 2787 रन बनाए है जो आईपीएल में दूसरी जोड़ी के ताैर पर सर्वाधिक रन हैं।

IPL में सबसे ज्यादा साझेदारी:

2788 कोहली और एबी डिविलियर्स *

2787 कोहली और क्रिस गेल

2357 डेविड वार्नर और शिखर धवन

1906 गाैतम गंभीर और राॅबिन उथप्पा

सोती हुई महिला के साथ इस क्रिकेटर ने किया रेप, अब खत्म हुआ क्रिकेट करियर

यह रहा मैच का नतीजा

यह रहा मैच का नतीजा

बता दें कि मोहाली में हुए इस मैच में बेंगलुरू ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पंजाब ने क्रिस गेल की नाबाद 99 रनों की पारी की मदद से 4 विकेट खोकर 173 रन बनाए। जवाब में बेंगलुरू ने कोहली(67) और एबी डिविलियर्स(59) के अर्धशतक की मदद से 8 विकेट रहते मैच जीत लिया। हालांकि इस जीत के बावजूद बेंगलुरू अंक तालिका में सबसे नीचे हैं। उन्हें प्लेआफ में पहुंचने के लिए बाकी बचे 7 मैचों में से 6 जीतने होंगे। वहीं पंजाब 8 मैचों में 4 जीत के साथ 5वें स्थान पर काबिज है।

Story first published: Sunday, April 14, 2019, 12:56 [IST]
Other articles published on Apr 14, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+