For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

Viral Video: घर में बर्तन मांजते नजर आये युवराज सिंह, देखें किसने बनाया मजेदार वीडियो

नई दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी और ऑलराउंडर युवराज सिंह इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। कोरोना वायरस के चलते दुनिया भर में फैली महामारी को देखते हुये युवराज सिंह भी बाकी लोगों की तरह परिवार के साथ वक्त बिता रहे हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर अपने साथी खिलाड़ियों की खिंचाई करने वाले युवराज सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसके बाद उनकी खिंचाई होने के चांसेस बढ़ गये हैं। इस वीडियो को किसी और ने नहीं बल्कि उनकी मां ने बनाया है जिसमें वो अपने घर का काम करते नजर आ रहे हैं।

साथी खिलाड़ियों के बीच अपने आलस्य के लिये मशहूर युवराज सिंह इस वीडियो में वो करते दिखाई दे रहे हैं जिसके लिये शायद ही कभी किसी ने सोचा होगा। इस वीडियो की शुरुआत में युवराज सिंह की मां लोगों से हेल्लो कहते नजर आ रही हैं और कहती हैं कि आज मैं आपको एक ऐसी चीज दिखाने जा रही हूं जो कि कभी नहीं हुई। ऐसा कहते हुए उनकी मां किचन की तरफ जाती नजर आती हैं जहां पर युवराज सिंह बर्तन मांजते नजर आ रही हैं।

और पढ़ें: नहीं रहे पूर्व कोच 'बाबाभाई', सौराष्ट्र क्रिकेट को संवारने में है बड़ा योगदान

इस वीडियो में पीछे से जेम्स बॉन्ड का म्यूजिक भी सुनाई दे रहा है, जिसे युवराज सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए मजेदार कैप्शन के साथ पोस्ट किया है।

उन्होंने लिखा, 'मां हो या जग्गा जासूस? यह अच्छा है कि आपने मेरा झाड़ू-पोछा करते हुए वीडियो नहीं बनाया।'

गौरतलब है कि युवराज सिंह ने हाल ही में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड के 500 टेस्ट विकेट पूरा करने पर बधाई दी थी।

और पढ़ें: पीसीबी के फैसले से खुश नहीं हैं उमर अकमल, कहा- फिक्सिंग पर फिर करेंगे अपील

आपको बता दें कि युवराज सिंह ने ब्रॉड की तारीफ करते हुए लिखा था कि, 'मुझे यकीन है कि मैं जब भी स्टुअर्ट ब्रॉड के बारे में लिखूंगा तो लोग इसे छह छक्के जड़ने से जोड़ेंगे। आज मैं अपने सभी फैन्स से आग्रह करता हूं कि वह उसकी सराहना करें जो उन्होंने हासिल किया है। 500 टेस्ट विकेट मजाक नहीं हैं। इसके लिए कड़ी मेहनत और प्रतिबद्धता की जरूरत पड़ती है। ब्रॉड आप लीजेंड हैं। सलाम।'

Story first published: Saturday, August 1, 2020, 4:00 [IST]
Other articles published on Aug 1, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+