For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

जब विश्व कप में आशीष नेहरा की मदद करने पहुंचे शोएब अख्तर-शाहिद अफरीदी, जानें क्या है मामला

नई दिल्ली। 2011 विश्व कप का नाम जब भी जहन में आता है तो किसी भी फैन्स के सामने इस टूर्नामेंट के विजयी पल आ जाते हैं, जिसमें भारतीय टीम ने श्रीलंका को हराकर 28 साल बाद अपना दूसरा विश्व कप जीता था। भारतीय टीम ने सेमीफाइनल मैच में पाकिस्तान को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया यह ऐतिहासिक सेमीफाइनल मैच मोहाली में खेला गया था। इस ऐतिहासिक मैच से पहले भारतीय टीम के तेज गेंदबाज आशीष नेहरा जो कि सेमीफाइनल मैच का हिस्सा थे लेकिन मैच से पहले रिश्तेदारों की ओर से उन पर मैच की टिकट दिलवाने का दबाव था जिसको लेकर वह काफी मुश्किल में थे।

और पढ़ें: IPL 2020 में दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ियों को बुलाने को लेकर BCCI ने तैयार किया प्लान

इस बीच आशीष नेहरा ने खुलासा किया है कि कैसे पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के खिलाड़ी शाहिद अफरीदी और शोएब अख्तर ने 2011 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल मैच के दौरान उनकी मैच टिकट जुटाने में मदद की थी और वो इस मैच को देख सके।

और पढ़ें: 12 साल बाद अनिल कुंबले ने किया खुलासा, बताया- 2008 में बीच दौरे से क्यों नहीं लौटी टीम इंडिया

भारत-पाकिस्तान मैच के लिये था जबरदस्त माहौल

भारत-पाकिस्तान मैच के लिये था जबरदस्त माहौल

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज नेहरा उस मैच में भारतीय टीम का हिस्सा थे। उन्हें अपने परिवार के कुछ सदस्यों के लिए टिकट की जरूरत थी। अब चूंकि यह मैच इतना बड़ा था और इसे लेकर काफी माहौल बना हुआ था तो आशीष नेहरा के लिये भी एकस्ट्रा टिकट का इंतजाम करना भी मुश्किल था। हालांकि इसके बावजूद आशीष नेहरा टिकटों का इंतजाम करने में कामयाब हुए और इसके लिये उन्होंने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से मदद मांगी।

आशीष नेहरा ने मोहाली के पंजाब क्रिकेट स्टेडियम में हुए इस मुकाबले में टिकटों की मदद के लिये शाहिद अफरीदी और शोएब अख्तर से बात की जिन्होंने अपना सेलिब्रिटी कार्ड खेला और आखिर में उनका काम हो गया।

काफी संख्या में लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ा घर

काफी संख्या में लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ा घर

विजडन के एक पॉडकास्ट में बात करते हुए आशीष नेहरा ने कहा कि माहौल का कोई मुकाबला नहीं था। दुनियाभर से लोग चंडीगढ़ पहुंच चुके थे इस उम्मीद में कि उन्हें किसी तरह सेमीफाइनल मैच देखने को मिल जाएगा। लेकिन यह मैच इतना बड़ा था कि बड़ी संख्या में लोगों को खाली हाथ निराश लौटना पड़ा।

नेहरा ने कहा, 'सब कुछ बहुत जल्दी हुआ। सिर्फ तीन दिन पहले ही तय हुआ कि पाकिस्तान और भारत के बीच सेमीफाइनल मुकाबला होगा। मैंने इससे पहले ऐसा कुछ नहीं देखा था। चंड़ीगढ़ में बहुत ज्यादा फाइव स्टार होटल नहीं थे, एक माउंट व्यू होटल था और टीमें ताज में रुकी हुई थीं। मैंने देखा कि लोग अमेरिका और इंग्लैंड से आए हुए थे और उनके पास टिकट नहीं थे।'

मैच देखने पहुंची थी कई बड़ी हस्तियां

मैच देखने पहुंची थी कई बड़ी हस्तियां

गौरतलब है कि भारत और पाकिस्तान के बीच हुए इस सेमीफाइनल मैच को देखने कई मशहूर हस्तियां पहुंची थी जिसमें भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, सोनिया गांधी, राहुल गांधी के अलावा पाकिस्तान के तत्कालीन के प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी भी मैच देखने आए थे।

नेहरा ने कहा,'पाकिस्तान से आई खास हस्तियों और अन्य देशों से आए लोगों की वजह से चंडीगढ़ के होटलों में जगह ही नहीं बची थी। हाल यह था कि मुख्य चयनकर्ता कृष्णमनचारी श्रीकांत को भी रूम नहीं मिला था।'

30 खिलाड़ियों में मेरे पास थी सबसे ज्यादा टिकट

30 खिलाड़ियों में मेरे पास थी सबसे ज्यादा टिकट

सेमीफाइनल में नेहरा ने 33 रन देकर दो विकेट लिए थे और भारत ने पाकिस्तान को 29 रन से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। यह पांचवां मौका था जब भारत ने पाकिस्तान को वर्ल्ड कप में हराया था। नेहरा ने कहा कि वह लकी रहे कि उन्होंने अपने दोस्तों और परिवार के लिए टिकट का इंतजाम कर लिया था।

नेहरा ने कहा, 'भारत के लिए शानदार मैच रहा, माहौल बहुत शानदार था। लेकिन हैरान करने वाली बात यह थी कि लोग होटल के बाहर खड़े थे और उनके पास टिकट नहीं थे। सच कहूं तो मैं खुशकिस्मत था क्योंकि मेरे पास कुछ एक्स्ट्रा टिकट थे जो मुझे पाकिस्तानी कैंप से मिले थे। मैंने शाहिद अफरीदी से कहा कि मुझे दो टिकट चाहिए, मुझे उनसे मिल गए, फिर मैंने दो टिकट शोएब अख्तर से लिए। वकार यूनिस कोच थे। तो शायद 30 खिलाड़ियों में से सबसे ज्यादा टिकट मेरे पास थे।'

Story first published: Sunday, August 2, 2020, 15:39 [IST]
Other articles published on Aug 2, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+