For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

पाकिस्तान के मैच से पहले वायरल हुई सानिया मिर्जा की नई फोटो, यूजर्स ने पूछा ये सवाल

नई दिल्ली: विश्व कप 2019 में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले से पहले शोएब मलिक और उनकी पत्नी सानिया मिर्जा की एक फोटो वायरल हुई थी। इस फोटो में ये लोग एक हुक्का बार में पार्टी करते हुए नजर आ रहे थे। बाद में पता चला कि ये फोटो नहीं बल्कि लीक हुए पूरे वीडियो का एक स्क्रीनशॉट था। देखते ही देखते ही यह वीडियो और फोटो जंगल की आग की तरह से सोशल मीडिया पर फैल गया। जब बाद में भारत के हाथों पाकिस्तान को करारी हार मिली तो कई पाकिस्तानी फैंस ने इसके लिए शोएब मलिक के गैर जिम्मेदार रवैये पर सवाल उठाते हुए सानिया मिर्जा को भी कठघरे में लिया था।

भारत-पाक मैच के बाद मचा था बवाल

भारत-पाक मैच के बाद मचा था बवाल

इस वीडियो के बाद सानिया ने ट्वीट करते हुए लिखा था, यह वीडियो हमसे बिना पूछे शूट किया गया है। यह हमारी प्राइवेसी का अनादर है। हमारे साथ हमारा बच्चा भी था। तब इस वीडियो पर दावा किया गया था कि पाक टीम के कई खिलाड़ी मैच से पहले शनिवार रात 2 बजे तक पार्टी में बिजी थे। शोएब मलिक और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इस पर सफाई दी है और कहा है कि ये वीडियो मैच से दो दिन पहले की है ना कि मैच से पहली रात की। पीसीबी के प्रवक्ता ने यह भी कहा कि दो दिन पहले खिलाड़ी टीम मैनेजर की इजाजत लेने के बाद ही अपने परिवार के साथ बाहर गए थे।

VIDEO में देखें भारत की जीत और मोहम्मद शमी की हैट्रिक का वो शानदार पल

सानिया ने पोस्ट की नई फोटो

सानिया ने पोस्ट की नई फोटो

इस घटनाक्रम के शोएब अख्तर और वीरेंद्र सहवाग जैसे खिलाड़ियों ने इस बात पर कड़ी आपत्ति जताई थी कि खिलाड़ियों के प्रदर्शन के बाद उनके परिवार वालों को निशाना बनाना सरासर गलत है। सानिया मिर्जा ने भी सोशल मीडिया पर इस तरह की हरकतों की आलोचना की थी। आपको बता दें कि पिछलों दिनों से सानिया अपने कुछ दोस्तों के साथ मैनचेस्टर में छुट्टियों का आनंद उठा रही हैं। सानिया मिर्जा अपनी वेकेशन की तस्वीरें लगातार सोशल मीडिया पर भी पोस्ट कर रही हैं। हाल में ही सानिया ने एक नई तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। फोटो में सानिया के साथ उनके कुछ दोस्त नजर आ रहे हैं। इन तस्वीर को देखने के बाद अब यूजर्स सानिया से पूछ रहे हैं कि शोएब मलिक कहां हैं?

यूजर्स ने पूछ लिया ये सवाल-

यूजर्स ने पूछ लिया ये सवाल-

फोटो में सानिया अपने पारिवारिक दोस्तों के साथ नजर आ रही हैं, उन्होंने मैचिंग स्ट्रिप ब्राउन पैंट सूट पहना हुआ है। सानिया की यह फोटो ऐसे समय आई है जब रविवार 23 जून 2019 को लंदन के लॉर्ड्स मैदान पर पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच मैच हो रहा है। ऐसे में लोगों ने एक बार फिर से बातें बनानी शुरु कर दी हैं। कई यूजर्स ने शोएब मलिका को लेकर सानिया से कई सवाल किए हैं तो कुछ यूजर्स का मानना है कि शोएब मलिक भी सानिया के ही पास हैं और वे ही ये फोटो ले रहे हैं।

क्या है बुमराह के 'स्प्रिंग रबर स्टम्प' का राज ? कौन हैं कोहली के थ्री मस्केटियर्स?

Story first published: Sunday, June 23, 2019, 21:58 [IST]
Other articles published on Jun 23, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+