For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

WTC फाइनल से पहले बीसीसीआई और आईसीसी में छिड़ा विवाद, जानें क्या है पूरा मामला

WTC final
Photo Credit: ICC/Twitter

नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड की टीम के बीच आईसीसी की ओर से पहली बार आयोजित कराये जा रहे विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप मैच का फाइनल खेले जाने में बस 2 दिन का ही समय रह गया है लेकिन इस ऐतिहासिक मैच से पहले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल और बीसीसीआई के बीच बड़ा विवाद छिड़ गया है। 18 जून से साउथैम्पटन के मैदान पर खेले जाने वाले इस ऐतिहासिक मैच से पहले दोनों ही टीमों ने अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। इसके साथ ही बीसीसीआई ने आईसीसी की ओर से लागू किये गये बायोबबल नियमों को लेकर सवाल उठायें हैं जिसको लेकर यह पूरा विवाद हुआ है।

उल्लेखनीय है कि रविवार को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 1-0 से जीत हासिल करने के बाद न्यूजीलैंड की टीम सोमवार को साउथैम्पटन पहुंची और मंगलवार की सुबह उसकी टीम के 6 सदस्यों को नजदीक के गोल्फ कोर्स जाने की अनुमति मिल गई। वहीं पर होटल में रह रही भारतीय टीम को अपने परिवार के साथ एक फ्लोर पर ही रुके रहने की इजाजत मिली हुई है।

और पढ़ें: PSL 6: जब मैच के दौरान सरफराज अहमद और शाहीद अफरीदी के बीच हुई लड़ाई, देखें वायरल वीडियो

रिपोर्ट के अनुसार न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट, टिम साउथी, बल्लेबाज हेनरी निकोल्स और दो हरफनमौला खिलाड़ी मिशेल सैंटनर एवं डैरिल मिशेल को फिजियो टॉय सिमसेक के साथ गोल्फ कोर्स गये थे। इसको लेकर भारतीय टीम मैनेजमेंट ने आईसीसी से शिकायत बायोबबल नियमों के उल्लंघन की शिकायत की है। भारतीय टीम ने दोनों टीमों के लिये समान नियमों की मांग करते हुए बताया कि यह खिलाड़ी जिस गोल्फ कोर्स में गये थे वह एजिस बाउल एरिया के अंतर्गत नहीं आता है।

न्यूज एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए भारतीय टीम के एक खिलाड़ी ने कहा,'आईसीसी ने सभी खिलाड़ियों से अपने परिवार सहित होटल में अपने फ्लोर पर ही रहने को लेकर सख्त हिदायत दी हुई है। आईसीसी ने कहा है कि हम तभी बाहर निकलें जब हमें मैदान तक जाना हो, लेकिन सुबह हमें पता चलता है कि न्यूजीलैंड के 6 खिलाड़ी गोल्फ कोर्स में खेलने गये थे।'

और पढ़ें: इंग्लैंड दौरे पर इतिहास रच सकते हैं जसप्रीत बुमराह, कपिल देव को पीछे छोड़ नाम करेंगे बड़ा रिकॉर्ड

गौरतलब है कि आईसीसी ने भी इस पूरे मामले को लेकर अपनी तरफ से जवाब देते हुए कहा कि न्यूजीलैंड की टीम ने कोई भी बायोबबल नियम नहीं तोड़ा है। न्यूजीलैंड की टीम अपना क्वारंटीन पीरियड पूरा कर चुकी है जबकि भारतीय टीम ने अभी ही क्वारंटीन पूरा किया है। ऐसे में वो भी बायो सिक्योर बबल के आस-पास के इलाकों में आजादी से घूम सकते हैं, जिसमें गोल्फ कोर्स जाकर खेलना भी शामिल है। आपको बता दें कि इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद आईसीसी ने कीवी टीम को बायोबबल से बायोबबल में प्रवेश करने की छूट दी है।

Story first published: Wednesday, June 16, 2021, 20:08 [IST]
Other articles published on Jun 16, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+