For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

युवराज सिंह ने 18 साल बाद किया खुलासा, लॉर्डस में गांगुली के अलावा इस खिलाड़ी ने उतारी थी टी-शर्ट

नई दिल्ली। 90 के दशक में पैदा हुए ज्यादातर क्रिकेट फैन्स को सौरव गांगुली की कप्तानी में लॉर्ड्स के मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ 2002 में खेली गई नेटवेस्ट ट्रॉफी का फाइनल मैच अच्छे से याद होगा, जिसकी ऐतिहासिक जीत के बाद ड्रेसिंग रूम से दादा ने टी शर्ट उतार दी थी। दादा का यह जश्न आज भी भारतीय फैन्स के लिये काफी मायने रखता है। नेटवेस्ट सीरीज के इस आखिरी मुकाबले में इंग्लैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 326 रनों का विशाल लक्ष्य दिया था जिसे भारतीय टीम ने टीम के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी युवराज सिंह और मोहम्मद कैफ की दमदार 121 रनों की साझेदारी की बदौलत 2 विकेट रहते जीत हासिल कर ली और हम सभी को सौरव गांगुली का वो नायाब जश्न देखने को मिला।

और पढ़ें: 49 साल से अटूट है सुनील गावस्कर का यह रिकॉर्ड, वेस्टइंडीज के खिलाफ रचा था इतिहास

2002 के इस मैच के लगभग 18 साल बाद युवराज सिंह ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि उस मैच में सौरव गांगुली अकेले भारतीय खिलाड़ी नहीं थे जिसने टी-शर्ट उतारकर जश्न मनाया था। वहां पर एक खिलाड़ी और था जिसने दादा के साथ टी-शर्ट उतारकर जश्न मनाया था लेकिन किसी ने इस पर ध्यान नहीं दिया।

और पढ़ें: जब डेब्यू मैच में इस खिलाड़ी ने फेंकी 19 नो बॉल, खेल पाया करियर में सिर्फ 2 ही टेस्ट मैच

युवराज ने बताया कौन था दूसरा प्लेयर

युवराज ने बताया कौन था दूसरा प्लेयर

युवराज ने स्पोर्टस तक से बात करते हुए बताया कि नेटवेस्ट सीरीज में कैफ के साथ की गई यह साझेदारी करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी थी। इस मैच में युवराज ने 63 गेंद में 69 रन बनाये थे। जीत के बाद टी-शर्ट उतारकर जश्न मनाने वाले खिलाड़ी के बारे में बात करते हुए युवी ने कहा कि वह कोई और नहीं मैं ही था। उन्होंने बताया कि मैच जीतने के बाद मैंने भी अपनी टी-शर्ट उतारी थी। इंग्लैंड में ठंड होने के चलते उस वक्त मैंने अंदर भी एक सफेद रंग की टी पहनी थी जिस काररण किसी का ध्यान मेरी तरफ नहीं गया।

इस जीत से पहले 9-10 फाइनल हार चुका था भारत

इस जीत से पहले 9-10 फाइनल हार चुका था भारत

युवराज सिंह ने इस जीत को बेहद खास बताता हुए कहा कि इस फाइनल मुकाबले से पहले हमारी टीम करीब 9 या 10 मैच फाइनल में हार चुकी थी और विदेशी सरजमीं पर हमारा प्रदर्शन भी कुछ खास नहीं रहता था।

उन्होंने कहा,'हमारी टीम में ज्यादातर खिलाड़ी नये थे और युवा थे लेकिन दादा ने हम सबका काफी साथ दिया। इस मैच में जब इंग्लैंड ने 325 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया तो हम थोड़ा परेशान हो गये थे। हमें मालूम था कि इस लक्ष्य को हासिल करना आसान नहीं था लेकिन जब शुरुआत अच्छी मिली तो थाड़ी राहत मिली। मुझे याद है जब सचिन तेंदुलकर आउट हुए तो इंग्लैंड के खिलाड़ी ऐसे जश्न मना रहे थे जैसे उन्होंने मैच जीत लिया है।'

सचिन के आउट होते ही खाली हो गया था स्टेडियम

इस इंटरव्यू के दौरान पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी युवराज सिंह ने बताया कि जब सचिन तेदुलकर आउट होकर वापस पवेलियन लौटे तो 50 फीसदी दर्शकों ने स्टेडियम छोड़ दिया था क्योंकि वह इंडियन फैन्स थे। इसके बाद जब कैफ और मैं मैदान पर उतरे तो हम दोनों ने कहा कि हम खेलेंगे।

उन्होंने कहा,'हमारे बीच आपसी तालमेल अच्छा था क्योंकि दोनों साथ में अंडर-19 खेले थे। हमने काफी अच्छी बल्लेबाजी की और मैं थोड़ा आक्रामक होकर खेला। मेरे आउट होने के बाद कैफ ने मोर्चा संभाला। यह उनके और मेरे करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी थी। अगर मैं थोड़ा और संयम रखकर खेलता तो शतक बना सकता था।'

Story first published: Monday, April 20, 2020, 14:32 [IST]
Other articles published on Apr 20, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+