For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

भारतीय ओलंपिक संघ ने कलमाड़ी-चौटाला को आजीवन अध्यक्ष बनाने के फैसले को रद्द किया

कलमाड़ी और चौटाला दोनों पर ही भष्ट्राचार के आरोप लगे हैं इसलिए उन्हें IOA का आजीवन अध्यक्ष बनाने पर विरोध हो रहा था।

नई दिल्ली। एक बड़ी खबर खेल-जगत से है, जहां भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने अभय चौटाला और सुलेश कलमाड़ी को आजीवन अध्यक्ष बनाने के अपने फैसले को रद्द कर दिया है। युवराज-नेहरा की वापसी पर बोले लोग- अभी भी 500-1000 के नोट ले रहा बीसीसीआई

आपको बता दें कि बीते दिसंबर को आईओए ने चोटाला और कलमाड़ी दोनों को अपना आजीवन अध्यक्ष चुना था जिसके बाद काफी विद्रोह के स्वर इस फैसले के खिलाफ उठने लगे थे, इसी के चलते खेल मंत्रालय ने आईओए को एक कारण बताओ नोटिस भी जारी किया था।

आईओए को कारण बताओ नोटिस दिया गया था

जिसका पुख्ता उत्तर ओलंपिक संघ दे नहीं पाने के कारण खेल मंत्रालय ने बीते शुक्रवार को आईओए को तब तक के लिए निलंबित कर दिया था, जब तक संघ अपना फैसला वापस नहीं लेता, जिसके चलते ही संघ ने आज अपना निर्णय रद्द कर दिया है।

आईओए ने कलमाड़ी और चौटाला को आजीवन अध्यक्ष नियुक्त किया था

मालूम हो कि कलमाड़ी और चौटाला को 27 दिसंबर को चेन्नई में आईओए की सालाना बैठक में आजीवन अध्यक्ष नियुक्त किया गया था, जिससे भारतीय खेल समुदाय हैरान और खेल मंत्रालय नाराज था। विवाद बढ़ने के बाद कलमाड़ी ने पेशकश नामंजूर कर दी, लेकिन चौटाला अड़े हुए थे। इन दोनों की नियुक्ति को लेकर आईओए के अंदर भी बहुत से लोग विरोध कर रहे थे।

खेलमंत्री विजय गोयल ने जताई थी हैरानी

खुद खेलमंत्री विजय गोयल ने भी मीडिया में बयान दिया था कि आईओए द्वारा कलमाडी और अभय चौटालो को सर्वसम्मति से अध्यक्ष बनाए जाने पर हम भी हैरान है। कलमाड़ी और चौटाला दोनों पर ही भष्ट्राचार के आरोप लगे हैं। ऐसे में उनका आईओए का अध्यक्ष बनाए जाने चौंकाने वाला है। गोयल ने कहा कि हम मामले की जांच करेंगे और जल्द ही इस पर उचित कार्रवाई करेंगे।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:02 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+