For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs ENG: अंग्रेजों की हिटिंग से हैरान विराट कोहली, अपने शतक के सूखे पर दिया ये बयान

पुणेः भारतीय क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे एकदिवसीय मुकाबले में 336 रनों का स्कोर बनाया लेकिन अंग्रेजों ने बहुत ही निर्मम तरीके से पिटाई करते हुए इस चुनौतीपूर्ण टारगेट को भी 44वें ओवर में ही हासिल कर लिया और इसी के साथ भारत को छह विकेट से ना केवल हार देखनी पड़ी है बल्कि तीन मैचों की यह सीरीज 1-1 से बराबर भी हो गई है। कप्तान कोहली ने इस मैच में 79 गेंदों पर 66 रनों की पारी खेली इसके अलावा केएल राहुल ने 108 रनों की पारी खेली और ऋषभ पंत ने 40 गेंदों पर 77 रनों की तेज पारी खेली। लेकिन इन पारियों पर जॉनी बेयरस्टो के 124 रन और बेन स्टोक्स के 52 गेंदों पर बनाए 99 रन बहुत भारी पड़े।

कोहली ने कहा- लक्ष्य इतना बुरा भी नहीं था

कोहली ने कहा- लक्ष्य इतना बुरा भी नहीं था

मैच के बाद कप्तान खोलिए यह स्वीकार किया उनके हिसाब से भारत ने बुरा स्कोर नहीं बनाया अगर भारत गेम में लंबे समय तक टिका रहता तो यह चुनौतीपूर्ण स्कोर साबित होता। लेकिन विराट कोहली ने माना है कि इंग्लैंड ने किसी तरह से भारतीय गेंदबाजों की लाइन और लेंथ को पकड़ने का जरिया ढूंढ लिया था और उन्होंने शतकीय साझेदारी की। कोहली ने कहा कि भारत ने नई गेंद से शुरुआत इतनी बुरी नहीं की थी लेकिन असल में यह इंग्लैंड के बल्लेबाजों की जबरदस्त हिटिंग थी और विराट कोहली ने अंग्रेजों की हिटिंग की तारीफ करते हुए कहा कि यह अभी तक की बेस्ट कुटाई में से एक है। साथ ही यह भी कहा कि जब जॉनी बेयरस्टो और बेन स्टोक्स खेल रहे थे तब भारत के पास कोई मौका नहीं था।

विराट कोहली का खुलासा, बताया वनडे सीरीज में हार्दिक पांड्या से क्यों नहीं करा रहे गेंदबाजी

इंग्लैंड की हिटिंग ने किया है हैरान-

इंग्लैंड की हिटिंग ने किया है हैरान-

जब कोहली से ओस फैक्टर के में बात की गई तो उन्होंने कहा कि मैं नहीं मानता और कोई कारण था हालांकि विकेट थोड़ा बहुत सेटल हो चुका था लेकिन ऐसा कोई बहाना हम नहीं दे सकते। हमने इसी तरह के एक स्कोर को 2 दिन पहले भी डिपेंड किया था। आज की रात हमारे एग्जीक्यूशन में कुछ स्टेज पर कमी रही लेकिन इंग्लैंड ने भी हमें कोई मौका नहीं दिया। विराट कोहली एक बार फिर कहते हैं कि इतने जबरदस्त स्ट्राइक रेट से खेलते हुए मौका ना देना बहुत ही कम देखने को मिलता है।

वहीं भारत की बैटिंग पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि हमने 2 विकेट जल्दी खो दिए थे। ऐसे में केएल राहुल और मुझे एक साझेदारी की जरूरत थी।

"केएल राहुल ने एक बड़ा स्कोर बनाया और मैं उनके लिए काफी खुश हूं। और उसके बाद ऋषभ पंत आए जिन्होंने गेम को बदल दिया। हमें लगा कि 300 रनों का टोटल अच्छा होगा लेकिन हमने उससे भी 35 रन फालतू बना लिए थे जो कि अच्छी बात थी और युवाओं को आना और बेहतर प्रदर्शन करते देखना काफी अच्छा लगता है।"

शतकों के सूखे पर दिया ये जवाब-

शतकों के सूखे पर दिया ये जवाब-

इसी बीच विराट कोहली का शतक का सूखा लगातार जारी है वह बहुत लंबे समय से कोई भी शतक किसी भी फॉर्मेट में नहीं लगा पा रहे हैं तो इस बारे में कोहली ने दार्शनिक अंदाज में बात करते हुए कहा मैं कभी भी अपनी जिंदगी में शतकों के लिए नहीं खेलता हूं और ना ही मैंने पहले ऐसा किया है शायद यही वजह है कि इतने छोटे समय में मेरे खाते में इतने ज्यादा शतक है। मेरे लिए यह जरूरी है कि टीम जीते। अगर में शतक लगाता हूं और टीम नहीं चाहती है तो फिर यह कुछ भी मायने नहीं रखता है।

Story first published: Saturday, March 27, 2021, 8:31 [IST]
Other articles published on Mar 27, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+