इरफान पठान और मोर्ने मोर्कल हुए बुमराह के मुरीद, बताया क्यों हैं खास गेंदबाज
नई दिल्ली। भारत और साउथ अफ्रीका इस समय दोनों देशों के बीच चल रही सीरीज का दूसरा टेस्ट खेल रहे हैं। भारतीय गेंदबाजों द्वारा साउथ अफ्रीका को दूसरी पारी में 191 रन पर आउट करने के बाद भारत ने सेंचुरियन में पहला टेस्ट 113 रन से जीत लिया था। जसप्रीत बुमराह ने भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई, उन्होंने पहली पारी में अपने टखने की चोट से पहले दो विकेट लिए और दूसरी पारी में तीन और विकेट लिए। बुमराह ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2018 में टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था। उन्होंने तब तीन मैचों में 25.21 की औसत से 14 विकेट लिए, जिसमें जोहान्सबर्ग में पांच विकेट भी शामिल थे।
भारत के पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान और साउथ अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर मोर्ने मोर्कल बुमराह की गेंदबाजी के मुरीज हो चुके हैं। मोर्कल 2018 में पिछले दौरे के दौरान साउथ अफ्रीका की टीम का हिस्सा थे। उन्होंने कहा कि बुमराह वह है जो अपनी स्वाभाविक गति से बल्लेबाजों पर दबाव बनाना जानता है। उन्होंने कहा, "मुझे याद है पहली बार हमने उसे यहां देखा था। उन्होंने जाहिर तौर पर साउथ अफ्रीका में डेब्यू किया। इन सालों में उसे विकसित होते देखना और भारतीय तेज गेंदबाजी विभाग का अहम सदस्य बनना शानदार है।''
यह भी पढ़ें- IND vs SA 2nd Test : शार्दुल ठाकुर ने रचा इतिहास, हरभजन को पछाड़ते हुए किया बड़ा करिश्मा
मोर्केल ने स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए कहा, "उसे नेचुरल स्पीड मिली है। एक बल्लेबाज को अपने एक्शन में आने के लिए कुछ गेंदों की जरूरत होती है, लेकिन वह वास्तव में बहुत दबाव बनाता है। बुमराह चाहे धीमी पिच पर गेंदबाजी करें या तेज पिच पर, उनकी गति हमेशा वही रहती है जो वह बनाना चाहते हैं। वह गेंद को अलग तरीके से एंगल बनाकर फेंकता है, जिससे बल्लेबाज गेंद को पढ़ने में असफल हो जाता है। कोई भी बल्लेबाज इस तरह की गेंदबाजी का सामना नहीं करना चाहता। वह इसे ऑफ स्टंप से भी सीधा कर सकते हैं। वह सिर्फ एक अच्छी क्वालिटी वाला गेंदबाज है।"
बेहद आक्रामक गेंदबाज हैं जसप्रीत बुमराह
बुमराह जिस तरह से बल्लेबाजों के लिए मुश्किलें खड़ी करने के लिए एंगल का इस्तेमाल कर रहे हैं, उससे इरफान भी काफी प्रभावित हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अगर बुमराह साउथ अफ्रीकी परिस्थितियों में गेंद को थोड़ा फुलर करते हैं, तो वह अधिक विकेट ले सकते हैं। इरफान ने कहा, "वह बहुत आक्रामक गेंदबाज हैं। अब जब उन्होंने एंगल का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है तो बल्लेबाजों को मुश्किल हो रही है। वह इनस्विंग गेंदबाजी करते हैं, आउटस्विंग करते हैं, टेस्ट क्रिकेट में नियमित रूप से यॉर्कर डालते हैं। मैं चाहूंगा कि वह साउथ अफ्रीका की परिस्थितियों में थोड़ी फुलर गेंदबाजी करें।"
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
