For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

क्या रोहित शर्मा को टेस्ट मैच में स्थाई जगह देने का सही समय आ चुका है?

अब रोहित की शानदार बल्लेबाजी और कप्तानी के दम पर भारत ने कैरेबियाई टीम को बुरी तरह से हरा दिया है तो एक बार फिर से कयास लगने शूरू हो गए हैं कि क्या इस बल्लेबाज को टेस्ट टीम में स्थाई जगह दी जाएगी।

नई दिल्ली। जब रोहित शर्मा को वेस्टइंडीज के खिलाफ चल रही टेस्ट टीम से बाहर किया गया तो काफी लोगों ने टीम प्रबंधन पर सवाल खड़े किए थे। अब रोहित की शानदार बल्लेबाजी और कप्तानी के दम पर भारत ने कैरेबियाई टीम को बुरी तरह से हरा दिया है तो एक बार फिर से कयास लगने शूरू हो गए हैं कि क्या इस मजबूत बल्लेबाज को टेस्ट टीम में स्थाई जगह दिए जाने का समय आ गया है।

कोहली के बाद टीम के बेस्ट बल्लेबाज

कोहली के बाद टीम के बेस्ट बल्लेबाज

इसमें कोई शक नहीं कि रोहित टीम में कोहली के बाद सबसे बेहतरीन बल्लेबाज हैं। वहीं, कई बार ऐसे मौके भी आए हैं जब रोहित को प्रतिभा के मामले में कोहली से भी बेहतर बताया गया। हालांकि कोहली अपने जोश, लगन और कुछ हटकर करने की ठानने के कारण दुनिया के सभी बल्लेबाजों से बहुत आगे निकल चुके हैं। फिर भी यदि टीम इंडियां में कोई कोहली के बाद है तो वह रोहित हैं।

दक्षिण अफ्रीका से सीरीज हारते ही फिंच ने की भारत के बारे में ये शानदार बातें

अॉस्ट्रेलिया दौरे के लिए दी गई है जगह

अॉस्ट्रेलिया दौरे के लिए दी गई है जगह

रोहित के लिए अच्छी बात यह है कि वे अॉस्ट्रेलिया के लिए घोषित टेस्ट टीम में जगह बनाने में कामयाब रहे हैं। भारतीय टीम को वहां चार टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। यह दौरा चुनौतीपूर्ण होगा। भारत अपने पिछले दोनों प्रमुख विदेशी दौरे हारा है जिनमें दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड में करारी शिकस्त शामिल है। ऐसे में रोहित के सामने इस दौरे पर कड़ी चुनौती होगी। हालांकि ऐसा तभी होगा जब टीम प्रबंधन उनको मौका देगा।

टीम इंडिया को बिना गेंद खेले मिले 10 रन तो पाकिस्तान की कप्तान ने कहे ये शब्द

पूरी तरह से तैयार हैं रोहित

पूरी तरह से तैयार हैं रोहित

रोहित शर्मा को अफगानिस्तान, इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के लिए जगह नहीं दी गई थी। इसका कारण दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर रोहित का किया गया खराब प्रदर्शन था। उस समय रोहित ने चार पारियों में केवल 78 रन ही बनाए थे। इसके अलावा उनकी जगह आजिंक्य राहणे को बाहर बैठाने के फैसले पर भी बड़ी हायतौबा मची थी। हालांकि उसके बाद रोहित और टीम इंडिया बहुत लंबा सफर तय कर चुकी है और रोहित खुद लाल गेंद से खेलने का शिद्दत से इंतजार कर रहे हैं।

'देश छोड़ने' वाले बयान के विवाद पर इस चर्चित नेता ने विराट कोहली को बताया बड़ा 'तपस्वी'

क्या शर्मा को खिलाना सही साबित होगा?

क्या शर्मा को खिलाना सही साबित होगा?

इस बात में कोई शक नहीं तमाम तरह की प्रतिभा होने के बावजूद भी रोहित टेस्ट मैच में उस दर्जे को कभी नहीं छू पाए। भारत के लिए अभी तक 25 टेस्ट मैच खेलने वाले रोहित एशिया के बाहर हुए टेस्टों में केवल 23.9 की औसत से 22 पारियों में 502 रन ही बना पाए हैं। इसके अलावा वो इन पारियों में एक भी शतक नहीं जड़ पाए हैं। इस दौरान टॉप स्कोर भी केवल 72 रन ही रहा है।

हरमनप्रीत के बाद अब इस खिलाड़ी ने महिला विश्वकप में धमाकेदार बल्लेबाजी से बनाया रिकॉर्ड

भारत ले सकता है रोहित पर एक बार फिर चांस

भारत ले सकता है रोहित पर एक बार फिर चांस

अगर हम एक कड़वी सच्चाई को स्वीकार करे तो हमकों यह मानना होगा कि कोहली को छोड़कर कोई भी भारतीय बल्लेबाज चुनौतीपूर्ण विदेशी पिचों पर अच्छा खेल दिखाने में कामयाब नहीं हुआ है। ये बात शर्मा के पक्ष में जा सकती है। वैसे भी अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में जब रोहित रंग में आते हुए दिख रहे थे तभी उनको बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था। उम्मीद है कि मौका मिलने पर शर्मा

वेस्टइंडीज का सूपड़ा साफ करने के बाद टीम के रवैये पर रोहित शर्मा ने कही ये बात

खुद को टेस्ट मैच में साबित कर सकेंगे। अगर ऐसा होता है तो यह भारत के लिए बहुत सकारात्मक बात होगी क्योंकि कोहली के अलावा शर्मा ही ऐसे बल्लेबाज हैं जो किसी भी वक्त अपनी बल्लेबाजी से मैच का रूख पलट सकते हैं।

Story first published: Monday, November 12, 2018, 16:35 [IST]
Other articles published on Nov 12, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+