
अंतर्राष्ट्रीय टी20 मैचों में लगाया खास शतक
बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए इस मैच में मार्टिन गप्टिल ने अपने अंतर्राष्ट्रीय टी20 मैचों का सैकड़ा पूरा किया है। वह कीवी टीम के लिये सबसे ज्यादा अंतर्राष्ट्रीय टी20 मैच खेलने वाले और टी20 मैचों का सैकड़ा पूरा करने वाले दूसरे क्रिकेटर बन गये हैं। इस फेहरिस्त में रोस टेलर का नाम सबसे आगे हैं जिन्होंने 102 मैचों में शिरकत की है। वहीं कीवी टीम के तेज गेंदबाज टिम साउथी 81 टी20 मैचों के साथ इस फेहरिस्त में तीसरे पायदान पर काबिज हैं।

गप्टिल ने रोहित शर्मा को छोड़ा पीछे
बांग्लादेश के खिलाफ खेले गये इस मैच में मार्टिन गप्टिल ने 27 गेंदों में 3 चौके 2 छक्कों की मदद से 35 रन बनाने का काम किया जिसकी मदद से वह अंतर्राष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गये हैं। उन्होंने इस मामले में भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा को पीछे छोड़ने का काम किया है। मार्टिन गप्टिल अब 100 टी20 मैचों में 2874 रन बना चुके हैं जबकि रोहित शर्मा ने 111 मैचों में 2864 रन बनाने का काम किया है और अब वो उनसे 10 रन आगे हो गये हैं। इतना ही नहीं गप्टिल के पास बचे हुए 2 मैचों में इस गैप को बढ़ाने का मौका रखते हैं।
इस फेहरिस्त में विराट कोहली का नाम सबसे ऊपर है, जिन्होंने 90 मैचों में 3159 रन बनाने का काम किया है। इतना ही नहीं विराट कोहली टी20 क्रिकेट में 3000 रन पूरा करने वाले पहले खिलाड़ी भी बने। वहीं गप्टिल के पास बचे हुए 2 मैचों में 3000 रन बनाने वाले दूसरा खिलाड़ी बनने का भी मौका है।

टॉप 5 में बनाई जगह
गौरतलब है कि आज के मैच में मैदान पर उतरते ही मार्टिन गप्टिल ने अंतर्राष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में अपना नाम टॉप 5 में शुमार कर लिया है। उन्होंने इस मामले में पाकिस्तान के मोहम्मद हाफिज और शाहिद अफरीदी के रिकॉर्ड को तोड़ने का काम किया। इस फेहरिस्त में पाकिस्तान के शोएब मलिक का नाम सबसे ऊपर काबिज है जिन्होंने 116 टी20 मैचों में शिरकत की है। वहीं रोहित शर्मा 111 मैचों के दूसरे पायदान पर काबिज हैं। इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन और रोस टेलर 102 मैचों के साथ इस फेहरिस्त में तीसरे और चौथे पायदान पर काबिज हैं।


Click it and Unblock the Notifications
