For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों को जान से मारना चाहते थे श्रीसंत, शर्मनाक हार नहीं हुई बर्दाश्त

नई दिल्ली। तेज गेंदबाज रहे एस श्रीसंत मैदान पर अपने गुस्सैल स्वभाव के लिए जाना जाता था। विरोधी खिलाड़ियों से उलझकर कैसे पार पाना है, यह श्रीसंत अच्छे से जानते थे। श्रीसंत ने भारत को 2007 टी20 विश्व कप को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने जबरदस्त प्रदर्शन तब दिखाया जब सेमीफाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार ओवर में एक मेडन ओवर डालते हुए महज 12 रन खर्चे थे। लेकिन श्रीसंत को साल 2003 में हुए विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया से मिली हार बर्दाश्त नहीं हुई थी। उस हार के बाद श्रीसंत चाहते थे कि वो कंगारूओं को जान से मार दें। इसका खुलासा श्रीसंत ने खुद 'काउ कॉर्नर क्रॉनिकल्स' शो के दाैरान किया।

दिमाग में थी मिली हार

दिमाग में थी मिली हार

2003 वर्ल्ड कप फाइनल में भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 125 रनों से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था। श्रीसंत के दिमाग में भारत की यह शर्मनाक हार लंबे समय तक ताजा रही थी। श्रीसंत ने कहा कि उस हार के बाद वो सच में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेटरों को जान से मारना चाहते थे। श्रीसंत ने कहा, 'मुझे याद है कि मैं मैथ्यू हेडन को यॉर्कर गेंद फेंकना चाहता था लेकिन उसने पहली ही गेंद पर चौका जड़ दिया था। अगर आप उस मैच को देखेंगे तो आपको नजर आएगा कि मैं उस मैच में काफी पैशन के साथ खेल रहा था। मैं बस ऑस्ट्रेलिया को हराना चाहता था। जिस तरह से ऑस्ट्रेलिया ने 2003 में वर्ल्ड कप फाइनल में भारत को हराया था, वो हमेशा से मेरे दिमाग में था। मैं उनको जान से मारना चाहता था।'

फिर श्रीसंत ने 2007 में की शानदार गेंदबाजी

फिर श्रीसंत ने 2007 में की शानदार गेंदबाजी

श्रीसंत ने आगे कहा, 'मुझे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों पर बहुत गुस्सा आता था। मैं गर्व महसूस करता हूं और भगवान को शुक्रिया कहता हूं कि उस मैच में(2007 में सेमीफाइनल मैच में) हर किसी ने मेरी गेंदबाजी की बात की थी। मैंने अपने देश के लिए उस मैच में सबसे अच्छी गेंदबाजी की थी। मैंने काफी डॉट बॉल्स फेंकी थीं। मुझे अभी भी याद है उस मैच में मैंने दो चौके दिए थे और कुल मिलाकर 12 रन ही खर्चे थे।'

साक्षी की लताड़ के बाद ट्विटर पर ट्रेंड करने लगा #DhoniNeverTires

ऐसा रहा था मैच

ऐसा रहा था मैच

बता दें कि सेमीफाइनल मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट पर 188 रन बनाए थे। युवराज सिंह ने 30 गेंद पर 70 रन ठोके थे, जबकि महेंद्र सिंह धोनी ने 18 गेंद पर 36 रन ठोके थे। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 5 ओवर में 36 रन बनाकर अच्छी शुरुआत की थी। श्रीसंत ने गिलक्रिस्ट और हेडन दोनों को आउट किया था। गिलक्रिस्ट 22 और हेडन 62 रन बनाकर आउट हुए थे। भारत ने मैच 15 रन से जीता था।

Story first published: Thursday, May 28, 2020, 19:26 [IST]
Other articles published on May 28, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+