For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

ICC Rankings: टॉप 10 से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, हेजलवुड को हुआ जबरदस्त फायदा

ICC Test Rankings After massive Batting collapse of India in Adelaide: नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच जारी बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज (Border Gavaskar Test Series) का पहला मैच तीसरे दिन ही समाप्त हो गया। ऑस्ट्रेलिया टीम ने एडिलेड में खेले जा रहे इस पिंक बॉल टेस्ट मैच में 8 विकेट से जीत हासिल कर इस प्रारूप में अपने अजेय रिकॉर्ड को बरकरार रखा है। ऑस्ट्रेलिया के लिये इस जीत में उसके तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड (Josh Hazelwood) ने अहम भूमिका निभाई और दूसरी पारी में महज 5 ओवर फेंक कर भारतीय टीम के 5 विकेट हासिल किये।

जोश हेजलवुड (Josh Hazelwood) ने इस दौरान 3 ओवर मेडेन फेंके और सिर्फ 8 रन दिये, इसके साथ ही वह ऑस्ट्रेलिया के लिये सबसे किफायती गेंदबाजी कर के 5 विकेट हासिल करने वाले गेंदबाज बने और उन्होंने इसके लिये 73 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। वहीं हेजलवुड (Josh Hazelwood) की इस ऐतिहासिक परफॉर्मेंस ने न सिर्फ ऑस्ट्रेलियाई टीम को जीत दिलाने का काम किया बल्कि ताजा आईसीसी टेस्ट रैंकिंग (ICC Test Rankings) में भी उन्हें जबरदस्त फायदा पहुंचाया।

और पढ़ें: AUS vs IND: एडिलेड में शर्मनाक हार के बाद मेलबर्न में इन 4 अहम बदलावों के साथ उतर सकती है भारतीय टीम

जोश हेजलवुड (Josh Hazelwood) के इस प्रदर्शन के चलते वह आईसीसी की टेस्ट गेंदबाजी रैंकिंग में अब 805 अंकों के साथ 5वें स्थान पर पहुंच गये हैं। उन्हें रैंकिंग में 4 पायदान का फायदा हुआ है। वहीं भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने एडिलेड में अच्छी गेंदबाजी तो कि लेकिन सिर्फ 2 ही विकेट लेने में कामयाब रहे। नतीजन उनके अंकों में गिरावट देखने को मिली और वो टॉप 10 से बाहर हो गये हैं।

रैंकिंग में बुमराह (Jasprit Bumrah) के पास वेस्टइंडीज के जेसन होल्डर की तरह 753 अंक हैं लेकिन अब वो 11वें पायदान पर पहुंच गये हैं। वहीं बल्लेबाजी रैंकिंग की बात करें तो स्टीव स्मिथ (Steve Smith) अभी भी 901 अंकों के साथ पहले पायदान पर काबिज हैं तो वहीं विराट कोहली (Virat Kohli) को उनकी अर्धशतकीय पारी की वजह से 2 अंकों का फायदा हुआ है और वो 888 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर बरकरार है।

और पढ़ें: AUS vs IND: कैफ ने बताया शर्मनाक हार से वापसी करने का तरीका, जानें क्या बोले

गौरतलब है कि स्टीव स्मिथ (Steve Smith) जहां सीरीज के बचे बाकी मैचों में बल्लेबाजी करते नजर आयेंगे तो वहीं पर कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) अब इंग्लैंड के खिलाफ भारत में होने वाली टेस्ट सीरीज में वापसी करेंगे। ऐसे में स्मिथ (Steve Smith) के पास रैंकिंग में कुछ और अंक बटोरने का मौका है, जबकि विराट को इसमें बदलाव के लिये फरवरी 2021 तक का इंतजार करना होगा।

Story first published: Sunday, December 20, 2020, 16:33 [IST]
Other articles published on Dec 20, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+