For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs ENG: ओवल में शार्दुल ठाकुर ने ठोंकी ताबड़तोड़ी फिफ्टी, तोड़ा सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड

IND vs ENG
Photo Credit: BCCI/Twitter

नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मैच केनिंग्सटन ओवल के मैदान पर खेला जा रहा है, जहां पर टॉस हारने के बाद भारतीय टीम को पहले बल्लेबाजी करने के लिये बुलाया गया। हेडिंग्ले टेस्ट में पहली पारी में 78 रनों पर सिमटने वाली भारतीय टीम के लिये यहां भी शुरुआत कुछ खास नहीं रही और ओवल में खेले जा रहे इस टेस्ट मैच में पूरी भारतीय टीम महज 191 रन पर ऑल आउट हो गई। हालांकि एक वक्त ऐसा था जब लग रहा था कि भारतीय टीम शायद 150 रन के स्कोर पर भी न पहुंच पाये लेकिन हरफनमौला खिलाड़ी शार्दुल ठाकुर ने ताबड़तोड़ पारी खेलकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचा दिया।

IND vs ENG: Shardul Thakur surpasses Sehwag to slam 2nd fastest Test 50 for India | वनइंडिया हिंदी

भारतीय टीम ने महज 127 रन के स्कोर पर अपने 7 विकेट खो दिये थे लेकिन तभी मैदान पर शार्दुल ठाकुर (57) और उमेश यादव की जोड़ी मैदान पर उतरी और 8वें विकेट के लिये 63 रनों की साझेदारी कर डाली। इस साझेदारी में शार्दुल ठाकुर ने 57 रनों का योगदान दिया तो वहीं पर उमेश यादव (10) ने दूसरे छोर पर खड़े होकर विकेट संभालने का काम किया।

और पढ़ें: IND vs ENG: अर्धशतक लगाकर फिर आउट हुए विराट कोहली, एंडरसन ने 8वीं बार किया शिकार

शार्दुल ठाकुर ने अपनी इस पारी में 36 गेंदों का सामना किया और 7 चौके एवं 3 छक्कों के दम पर 57 रनों की पारी खेली। शार्दुल की इस पारी के दम पर भारतीय टीम सम्मानजनक स्कोर पर पहुंच सकी, हालांकि उनके आउट होने के महज 3 गेंद बाद ही पूरी टीम ऑल आउट हो गई।

शार्दुल ठाकुर ने अपनी इस पारी के साथ ही टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में अपना नाम शामिल कर लिया और भारतीय टीम के विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंदर सहवाग का रिकॉर्ड तोड़ दिया। भारत के लिये टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में शार्दुल ठाकुर का नाम अब दूसरे पायदान पर काबिज हो गया है जिन्होंने महज 31 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया।

और पढ़ें: IND vs ENG: जेम्स एंडरसन ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का महा रिकॉर्ड, इस लिस्ट में निकले सबसे आगे

वहीं इस लिस्ट में भारतीय टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव का नाम सबसे ऊपर है जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया हुआ है। कपिल देव ने पाकिस्तान के खिलाफ 30 गेंदों में अर्धशतक लगाकर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया था। वहीं वीरेंदर सहवाग ने इंग्लैंड के खिलाफ 32 गेंदों में अर्धशतक लगाकर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया था लेकिन अब शार्दुल ने सहवाग को पीछे छोड़ दिया है।

गौरतलब है कि टेस्ट क्रिकेट में ओवरऑल सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड मिस्बाह उल हक के नाम है जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 21 गेंदों में अर्धशतक लगाया था, जबकि डेविड वॉर्नर ने पाकिस्तान के खिलाफ 23 गेंदों में अर्धशतक लगाकर इस फेहरिस्त में दूसरा पायदान हासिल किया था। इस फेहरिस्त में शार्दुल ठाकुर का नाम 18वें पायदान पर शामिल हुआ है। आपको बता दें कि दोनों टीमें इस समय सीरीज में 1-1 की बराबरी पर हैं।

Story first published: Thursday, September 2, 2021, 21:44 [IST]
Other articles published on Sep 2, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+