For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs SL: बोर्ड से दुश्मनी पड़ी महंगी, भारत के खिलाफ सीरीज से बाहर होंगे यह 5 खिलाड़ी

नई दिल्ली। भारत और श्रीलंका के बीच खेली जाने वाली 3 मैचों की वनडे और टी20 सीरीज से पहले एक बार फिर से श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड और खिलाड़ियों के बीच संघर्ष शुरू हो गया है। श्रीलंका की सीमित ओवर्स टीम का हिस्सा रहे 5 खिलाड़ियों ने भारत के खिलाफ सीमित ओवर्स सीरीज से पहले 'टूर' कॉन्ट्रैक्ट साइन करने से इंकार कर दिया है। हालांकि बोर्ड और खिलाड़ियों के बीच जारी संघर्ष के बीच यह सीरीज खेली जायेगी। फिलहाल श्रीलंका की क्रिकेट टीम इंग्लैंड के खिलाफ बिना किसी करार के वनडे सीरीज खेल रही है।

और पढ़ें: T20 क्रिकेट में दिल्ली के युवा बल्लेबाज ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, 17 चौके-17 छक्के जड़ रचा इतिहास

उल्लेखनीय है कि श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड और उसके खिलाड़ियों के बीच सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट को लेकर सहमति नहीं बन पा रही है। 25 जून से घरेलू कैंप से जुड़े विश्व फर्नांडो, लसिथ एंबुलदनिया, लहिरू कुमारन, एशेन बंडारा और कसुन रजिथा ने टूर कॉन्ट्रैक्ट साइन करने से इंकार किया है। यह सभी खिलाड़ी इंग्लैंड दौरे पर गई 24 सदस्यीय टीम का हिस्सा नहीं हैं और भारत के खिलाफ सीरीज का हिस्सा हैं।

और पढ़ें: जानें कैसा था सचिन-लारा जैसे दिग्गजों के साथ वसीम अकरम का रिश्ता, बताया क्रिकेट में कौन है उनके बराबर

भारत के खिलाफ खेलना है तो करार पर साइन जरूरी

भारत के खिलाफ खेलना है तो करार पर साइन जरूरी

इन सभी खिलाड़ियों का नाम श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड की ओर से जारी की गई उस 24 सदस्यीय लिस्ट में शामिल है जिन्हें सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट ऑफर किया गया है। हालांकि इन खिलाड़ियों के टूर कॉन्ट्रैक्ट पर साइन करने से इंकार करने के बाद उन्हें रेजिडेंशियल कैंप में शामिल नहीं किया गया है और अगर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो भारत के खिलाफ 13 जुलाई से शुरू होने वाली सीरीज से भी बाहर हो सकते हैं।

डेली एफटी से बात करते हुए श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के सीईओ एश्ले डि सिल्वा ने कहा,'जब तक नेशनल कॉन्ट्रैक्ट की समस्या का हल निकल नहीं रहा था, हमने खिलाड़ियों को भारत के खिलाफ होने वाली सीरीज के टूर कॉन्ट्रैक्ट पर साइन करने की अपील की। हम चाहते थे कि अगर हम उनमें इन्वेस्ट करें तो वो भारत के खिलाफ सीरीज के लिये उपलब्ध रहें, लेकिन उन्होंने टूर कॉन्ट्रैक्ट साइन न करने की जिद पकड़े रखी जिसके चलते हमें उन्हें रेजिडेंशियल कैम्प से बाहर रखना पड़ा। वह दांबुला या कोलंबो में बने बबल का हिस्सा नहीं हैं।'

कमजोर टीम खेलती आयेगी नजर

कमजोर टीम खेलती आयेगी नजर

गौरतलब है कि इंग्लैंड दौरे पर गये ज्यादातर खिलाड़ी अगले हफ्ते तक लौट आयेंगे और सीधे वनडे सीरीज के लिये बने बायोबबल में प्रवेश कर जायेंगे। आपको बता दें कि भारत के खिलाफ होने वाली वनडे और टी20 सीरीज के सभी मैच कोलंबो में खेले जाने हैं। ऐसे में जो खिलाड़ी करार साइन नहीं करेंगे उन्हें टीम में शामिल नहीं किया जायेगा और भारत के खिलाफ सीरीज में श्रीलंका की बेहद कमजोर टीम खेलती नजर आ सकती है।

अगर सीरीज खेलनी है तो ट्रेनिंग से पहले करे करार

अगर सीरीज खेलनी है तो ट्रेनिंग से पहले करे करार

डिसिल्वा ने आगे कहा,'इन सभी खिलाड़ियों को टूर कॉन्ट्रैक्ट ऑफर किया गया था। इसके अनुसार अगर आप रेजिडेंशियल कैंप का हिस्सा बनते हैं तो आपको भारत के खिलाफ राष्ट्रीय टीम के चयन के लिये उपलब्ध माना जायेगा। भारत के खिलाफ सीरीज का हिस्सा बनने के लिये टूर कॉन्ट्रैक्ट होना जरूरी है, जो उन्होंने साइन करने से इंकार कर दिया। अगर वो भारत के खिलाफ सीरीज की ट्रेनिंग शुरू होने से पहले करार साइन करते हैं तो चयनकर्ता उनके नाम पर विचार कर सकते हैं।'

Story first published: Sunday, July 4, 2021, 20:57 [IST]
Other articles published on Jul 4, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+