नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन में लीग का आखिरी मैच आज शारजाह के मैदान पर मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के बीच खेला जाना है। जहां पर मुंबई इंडियंस की टीम अंकतालिका में 18 अंकों के साथ सबसे ऊपर काबिज है तो वहीं सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को प्लेऑफ में पहुंचने के लिये आज के मैच में हर हाल में जीत हासिल करना जरूरी है। हालांकि हैदराबाद की टीम ने अपने पिछले 2 मुकाबलों में दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेजर्स बैंगलोर (आरसीबी) की टीम को एकतरफा मात दी है जिसके चलते उनका मनोबल काफी बढ़ा हुआ होगा।
इस मैच पर न सिर्फ आज मुंबई और हैदराबाद की टीम के फैन्स की नजर होगी बल्कि हैदराबाद की हार निगाह लगाये केकेआर की टीम की निगाहें भी इस मैच पर होगी। अगर आज के मैच में मुंबई की टीम सनराइजर्स हैदराबाद को हरा देती है तो कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम प्लेऑफ में क्वालिफाई कर जायेगी वहीं हैदराबाद की टीम मैच जीत जाती है तो बेहतर रन रेट के चलते उसकी टीम क्वालिफाई कर जायेगी और केकेआर की टीम लीग से बाहर हो जायेगी।
और पढ़ें: IPL 2020: देवदत्त पाड्डिकल ने तोड़ा अय्यर का बड़ा रिकॉर्ड, बन सकते हैं टीम के नये युवराज सिंह
ऐसे में फैन्स को एक शानदार मैच देखने को मिल सकता है। इस दौरान बहुत सारे फैन्स फैंटेसी लीग आधारित गेम और आईपीएल के टाइटल स्पॉन्सर ड्रीम 11 में इन खिलाड़ियों पर दांव लगाकर इनाम जीतने की कोशिश करते हैं। प्वाइंटस आधारित इस इस फैंटेसी लीग में अगर आप भी हिस्सा लेने के बारे में सोच रहे हैं तो हमारे एक्सपर्टस की ओर से सुझाई यह टीम आपकी काफी मदद कर सकती है।
फैंटेसी लीग पर आधारित इस गेम में लाखों लोग भाग लेते हैं और अपनी किस्मत आजमाते हुए पैसा जीतने की कोशिश करते हैं। ड्रीम 11 की टीम के बारे में जानने से पहले आपको यह जानना होगा कि आज के मैच में आप किन-किन खिलाड़ियों को खेलते हुए देख सकते हैं।
और पढ़ें: IPL 2020 के प्लेऑफ में पहुंची 3 टीमें, अब आखिरी पायदान के लिये मुकाबला, जानें क्या है समीकरण
मुंबई इंडिंयस की संभावित प्लेइंग XI: सौरभ तिवारी, क्विंटन डिकॉक, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, कीरोन पोलार्ड, जयंत यादव, क्रुणाल पांड्या, जेम्स पैटिंसन, राहुल चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह।
सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग XI: डेविड वॉर्नर (कप्तान), रिद्धिमान साहा, मनीष पांडे, जेसन होल्डर, प्रियम गर्ग, विजय शंकर, अब्दुल समद, राशिद खान, संदीप शर्मा, टी नटराजन, शाहबाज नदीम।
ऐसी रख सकते हैं ड्रीम 11 की टीम
विकेटकीपर- ऋद्धिमान साहा (8.5), इशान किशन (9.0), क्विंटन डिकॉक (10.0)
बल्लेबाज- मनीष पांडे (9.0), डेविड वॉर्नर (10.5), सूर्यकुमार यादव (9.0)
ऑलराउंडर- जेसन होल्डर (9.0)
गेंदबाज- टी नटराजन (8.5), संदीप शर्मा (8.0), जसप्रीत बुमराह (9.5), ट्र्र्र्र्र्र्र्र्रेंट बोल्ट (9.0)