For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2021: जब जहीर खान के मुंह से अपना नाम सुन रोने लगा यह तेज गेंदबाज, जानें क्यों

नई दिल्ली। दुनिया की सबसे बड़ी टी20 क्रिकेट लीग में खेलने का सपना हर युवा खिलाड़ी का होता है और सिर्फ भारत ही नहीं दुनिया भर के युवा खिलाड़ी इसका हिस्सा बनने की चाह रखते हैं। यही कारण है कि हर टीम इस लीग में अपने साथ कुछ युवा खिलाड़ियों को शामिल करती है जो कि दुनिया भर के दिग्गज खिलाड़ियों और अपने आदर्श के साथ ड्रेसिंग रूम और मैदान शेयर करते हैं। आईपीएल में 5 बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस के युवा तेज गेंदबाज युद्धवीर चारक ने भी अपने आदर्श जहीर खान से हुई अपनी पहली मुलाकात का जिक्र करते हुए बताया कि जब पहली बार उन्होंने इस दिग्गज खिलाड़ी के मुंह से अपना नाम सुना तो आंखों में आंसू आ गये।

मुंबई इंडियंस ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें युद्धवीर सिंह ने बताया कि इस साल 18 फरवरी को हुई खिलाड़ियों की नीलामी में जब अनकैप्ड प्लेयर्स का नाम पुकारा जा रहा था तो मैं परिवार के साथ उसे ध्यान से सुन रहा था।

और पढ़ें: 5वीं फेल हैं हैदराबाद के लिये डेब्यू करने वाले विराट सिंह, जानें कैसा रहा है आईपीएल तक का सफर

उन्होंने कहा,'मैं जानता था कि अगर मेरा नाम पुकारा जाता है तो यह आखिरी बार ही होगा और अगर नहीं लिया जाता है तो मतलब है कि मुझे और इंतजार करना होगा। मैं और मेरा परिवार टीवी पर आंखे जमाये हुए बैठे हुए थे। जैसे ही नीलामी के दौरान जैक सर (जहीर खान) ने मेरा नाम पुकारा तो मेरी आंखों से आंसू बह निकले।'

युद्धवीर ने आगे बात करते हुए कहा कि मैं अपने उस अहसास को शब्दों में बयां नहीं कर सकता कि मेरे लिये यह कितना अविश्वसनीय था। जम्मू कश्मीर से आने वाले एक खिलाड़ी का मुंबई की टीम के लिये चयन होना बहुत बड़ी बात थी। मेरे राज्य की टीम के मेरे साथियों को काफी उम्मीद थी कि अगर मैं आईपीएल में खेलता हूं तो अपने राज्य को नई ऊंचाइयों पर ले जाऊंगा।'

और पढ़ें: IPL 2021: 'ऐसे ही किसी को भी 3D प्लेयर नहीं बुलाते', 2 साल पहले दिये बयान पर गंभीर ने पूर्व चयनकर्ता को लताड़ा

गौरतलब है कि युद्धवीर चारक ने आईपीएल 2020 में बतौर नेट बॉलर हिस्सा लिया था तो वहीं इस साल मुंबई इंडियंस की टीम ने उन्हें 20 लाख रुपये के बेस प्राइस में अपने साथ जोड़ने का काम किया। वह सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में हैदराबाद की ओर से खेलते नजर आये थे।

आपको बता दें कि जहीर खान ने युद्धवीर सिंह चारक को लेकर कहा कि वो आने वाले मैचों में टीम का हिस्सा हो सकते हैं, अभी वो टीम से जुड़कर मैच का आनंद लेने और सीखने के लिये प्रोत्साहित करने पर ध्यान दे रहे हैं।

Story first published: Saturday, April 17, 2021, 21:24 [IST]
Other articles published on Apr 17, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+