For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

ENG vs PAK: मिस्बाह उल हक के सिर पर लटक रही तलवार, PCB छीन सकती मुख्य चयनकर्ता का पद

नई दिल्ली। इंग्लैंड दौरे पर पहुंची पाकिस्तान की टीम टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच साउथैम्पटन के मैदान पर खेल रही है जहां पर उसकी हालत काफी खराब है और ऐसा लग रहा है कि 10 साल बाद इंग्लैंड की टीम पहली बार पाकिस्तान को टेस्ट सीरीज में हरा पाने में कामयाब होगी। इस बीच मौजूदा टेस्ट सीरीज में टीम के प्रदर्शन और आने वाले 3 सालों में आईसीसी की बड़ी प्रतियोगिताओं को देखते हुए पाकिस्तान क्रिकेटट बोर्ड इंग्लैंड सीरीज के बाद बड़ा फैसला लेते हुए पाकिस्तान के मुख्य कोच मिस्बाह उल हक को उनके मुख्य चयनकर्ता पद से हटने के लिये कह सकता है।

पीसीबी के सूत्रों के अनुसार क्रिकेट अधिकारी मुख्य चयनकर्ता पद के लिए नए व्यक्ति की नियुक्ति पर विचार कर रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) मिस्बाह की जगह लेने के लिए एक हाई प्रोफाइल पूर्व तेज गेंदबाज के नाम पर विचार कर रहा है।

और पढ़ें: कभी धोबी घाट पर धोते थे कपड़े, पर अब राष्ट्रपति से मिलने वाला है 'द्रोणाचार्य अवॉर्ड'

सूत्र ने बताया, 'पीसीबी को अब लगता है कि यही सर्वश्रेष्ठ होगा कि मिस्बाह पर बोझ को कम किया जाए और उन्हें मुख्य कोच के काम पर ध्यान लगाने दिया जाए क्योंकि अगले तीन साल में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की कई महत्वपूर्ण प्रतियोगिताएं होनी हैं। पीसीबी के सीईओ वसीम खान भी हाल में इंग्लैंड में थे और उन्होंने देखा कि मिसबाह दोनों जिम्मेदारियों को कैसे निभा रहे हैं। वसीम ने भी इंग्लैंड में मिसबाह से बात की और अब बोर्ड के पास नया चयनकर्ता नियुक्त करने का विकल्प है।'

गौरतलब है कि पाकिस्तान की टीम ने टेस्ट सीरीज के पहले मैच में शानदार प्रदर्शन किया था लेकिन उसके बावजूद चौथी पाारी में मैच को बचा पाने में नाकामयाब रही, वहीं दूसरा टेस्ट मैच बारिश के चलते धुल गया लेकिन जितने भी ओवर्स का मैच हुआ उसमें इंग्लैंड की टीम पाकिस्तान पर हावी नजर आयी।

और पढ़ें: ENG vs PAK: 99 पर बटलर को मिला जीवनदान फिर बना दिया रिकॉर्ड तोड़ शतक, देखें आंकड़े

आपको बता दें कि आखिरी टेस्ट मैच में भी इंग्लैंड की टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 8 विकेट खोकर 583 रन बनाये और पारी घोषित की, जिसके बाद पाकिस्तान की टीम ने महज 30 रन के अंदर अपने 4 विकेट खो दिये और इंग्लिश गेंदबाजों के सामने बेबस नजर आ रही है।

Story first published: Monday, August 24, 2020, 16:38 [IST]
Other articles published on Aug 24, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+