For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

पुजारा ने किया वो काम जिससे कोसों दूर है विराट कोहली, लगाया शतकों का अर्धशतक

नई दिल्ली। मौजूदा समय में भारत की टेस्ट टीम के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रणजी ट्रॉफी में खेलते हुए एक बड़ा कीर्तिमान अपने नाम कर लिया और पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर, सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ जैसे दिग्गज खिलाड़ियों कि लिस्ट में शामिल हो गये हैं। सौराष्ट्र की ओर से रणजी ट्रॉफी में खेलने वाले चेतेश्वर पुजारा ने शनिवार को कर्नाटक के खिलाफ हुए मुकाबले में अपने फर्स्ट क्लास करियर का 50वां शतक पूरा किया।

राजकोट के माधवराव सिंधिया क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे इस मैच में चेतेश्वर पुजारा ने पहले दिन की समाप्ति पर नाबाद 162 रनों की पारी खेली और फर्स्ट क्लास क्रिकेट में शतकों का अर्धशतक पूरा किया। अपनी इस पारी के साथ चेतेश्वर पुजारा फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 50 शतक लगाने वाले चौथे भारतीय खिलाड़ी बन गये हैं।

और पढ़ें: IND vs AUS: भारत दौरे पर पहुंचे एरॉन फिंच ने बताया कब लेंगे क्रिकेट से संन्यास

चेतेश्वर पुजारा से पहले पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर, सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ यह कारनामा कर चुके हैं। सुनील गावस्कर और सचिन तेंदुलकर ने अपने करियर के दौरान 81-81 शतक लगाने का कारनामा किया था जबकि राहुल द्रविड़ ने 68 शतक लगाये थे।

और पढ़ें: ICC ने जारी की साल की पहली T20 रैंकिंग, भारतीय गेंदबाजों ने मचाया धमाल, Top-10 में कोहली-राहुल

इतना ही नहीं फर्स्ट क्लास क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले सक्रिय खिलाड़ी के मामले में भी चेतेश्वर पुजारा दुनिया के चौथे खिलाड़ी बन गये हैं। चेतेश्वर पुजारा के अलावा एलेस्टर कुक (65), वसीम जाफर (57) और हाशिम अमला (52) के नाम फर्स्ट क्लास क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड है।

वहीं भारतीय कप्तान विराट कोहली के नाम फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 34 शतक हैं जबकि टेस्ट टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे के नाम 32 शतक हैं।

और पढ़ें: 3rd T20, IND vs SL: 8 गेंद में 22 रन ठोंक शार्दुल ठाकुर के नाम हुआ दुर्लभ रिकॉर्ड

सौराष्ट्र और कर्नाटक के बीच जारी इस मुकाबले में पुजारा की इस पारी की बदौलत सौराष्ट्र ने पहले दिन का खेल समाप्त होने तक दो विकेट पर 296 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया है। पुजारा ने शेल्डन जैक्सन के साथ नााबद 263 रनों की साझेदारी की है, जिसमें जैक्सन ने नाबाद 99 रनों का योगदान दिया है।

Story first published: Sunday, January 12, 2020, 9:55 [IST]
Other articles published on Jan 12, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+