
6 रन देकर झटके 4 विकेट
रविवार को खेले गये इस मैच में श्रीलंका लेजेंडस के लिये कप्तान तिलकरत्ने दिलशान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इस दौरान श्रीलंका की टीम ने शानदार गेंदबाजी की और पूरी इंग्लिश टीम को महज 78 रन ही बना सकी और निर्धारित 20 ओवर्स में 9 विकेट खो दिये। इंग्लैंड के सिर्फ दो बल्लेबाज क्रिस टेमलेट (20) और जिम ट्रॉटन (22) ही दहाई के आंकड़े को पार कर सके, बाकि सभी खिलाड़ी सिंगल डिजिट रन ही बना सके। श्रीलंका के लिये कप्तान दिलशान ने बेहतरीन गेंदबाजी की और 4 ओवर्स में सिर्फ 6 रन देकर 4 विकेट हासिल किये। उनके अलावा रंगना हेराथ ने भी 2 विकेट झटकने का काम किया।

11 चौके एक छक्का लगा ठोंके 61 रन
वहीं इस छोटे से लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम ने महज 7.3 ओवर्स में ही इसे पार कर लिया और बड़ी जीत हासिल करते हुए अंकतालिका में टॉप पर पहुंच गई। कप्तान दिलशान ने एक बार फिर विस्फोटक बल्लेबाजी की और महज 26 गेंदों में 11 चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 61 रन बनाने का काम किया। दिलशान की इस पारी की बदौलत श्रीलंका की टीम ने 4 विकेट खोकर 81 रन बनाये और बड़ी जीत हासिल की।

फुस्स साबित हुए इंग्लिश गेंदबाज
इंग्लैंड की टीम के लिये मोंटी पानेसर इकलौते सफल गेंदबाज साबित हुए जिन्होंने कौशल्य वीररत्ने (1), उपुल थरंगा (6), चमारा सिल्वा (8) और चिंथका जयसिंघे (0) समेत 4 विकेट हासिल किये। वहीं श्रीलंका के लिये दिलशान के अलावा रसेल अर्नॉल्ड (4) भी नाबाद होकर पवेलियन लौटे। तिलकरत्ने दिलशान को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिये मैन ऑफ द मैच चुना गया।


Click it and Unblock the Notifications
