
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है पांड्या फैमिली का वीडियो
हार्दिक पांड्या की फैमिली का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उनके साथ भाई क्रुणाल पांड्या, पंखुड़ी शर्मा और नताशा स्टानकोविक साथ डांस करते नजर आ रहे हैं।
इस वीडियो को क्रुणाल पांड्या की पत्नी पंखुड़ी शर्मा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, इसको शेयर करते हुए पखुंड़ी ने लिखा कि सभी लोग घर में रहें और सकारात्मक बने रहें।
|
ऐसे डांस कर रही है पांड्या फैमिली
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या, पंखुड़ी शर्मा और नताशा स्टानकोविक एक-एक करके सामने आ रहे हैं और वीडियो में बजने वाली धुन पर एक एक करके नाचते नजर आते हैं।
गौरतलब है कि क्रुणाल पांड्या और पंखुड़ी शर्मा की शादी 27 दिसंबर 2017 को हुई थी और हार्दिक पांड्या ने साल 2020 के पहले दिन ही नताशा स्टानकोविक के साथ दुबई में फिल्मी अंदाज में सगाई की थी। हार्दिक पांड्या और क्रुणाल पांड्या दोनों ही भारत के लिये क्रिकेट खेलते हैं और आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिये खेलते हैं। हालांकि कोरोना वायरस के चलते आईपीएल 2020 को 15 अप्रैल तक स्थगित कर दिया है।

कोरोना वायरस ने ठप्प किया खेल जगत
कोरोना वायरस के चलते खेल जगत पूरी तरह से बंद है। इस खतरे को देखते हुए बीसीसीआई ने भी अपने कार्यालय को बंद रखने का आदेश दिया है और कर्मचारियों को अपने घर से काम करने के लिये कहा है। आईपीएल को लेकर अभी भी संकट के बादल छाये हुए हैं, बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने खुद ही संकेत दिए हैं अगर 15 अप्रैल के बाद चीजों में सुधार होता है तो आईपीएल को छोटा किया जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications
