
कैसे लगी रोहित शर्मा को चोट
जहां एक ओर रोहित शर्मा के चोटिल होने से भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है तो वहीं पर सोशल मीडिया पर उनके चोटिल होने को लेकर सवाल उठ रहा है कि वो अक्सर कैसे अहम मौकों पर चोटिल हो जाते हैं। उल्लेखनीय है कि साउथ अफ्रीका दौरे पर जाने से पहले भारत की 18 सदस्यीय टीम को मुंबई के बायोबबल में रविवार को इकट्ठा होना था, जिससे पहले कई खिलाड़ी मुंबई के कुर्ला कॉम्पलेक्स में अभ्यास सेशन में हिस्सा ले रहे थे। बायोबबल में प्रवेश करने से पहले साउथ अफ्रीका दौरे पर जाने वाले अजिंक्य रहाणे और रोहित शर्मा भी अभ्यास का हिस्सा बने। रन बनाने में संघर्ष कर रहे अजिंक्य रहाणे इस हफ्ते अभ्यास का कोई सेशन नहीं छोड़ रहे हैं। रहाणे के 45 मिनट तक बल्लेबाजी करने के दौरान रोहित शर्मा भी अभ्यास सेशन का हिस्सा बनें, सॉफ्ट क्वारंटीन शुरू होने की वजह से कोई भी गेंदबाज अभ्यास के लिये नहीं उपलब्ध था ऐसे में 3 थ्रो डाउन एक्सपर्टस ने बल्लेबाजों को प्रैक्टिस कराने का जिम्मा संभाला।

पहली बार नहीं है जब राघवेंद्र की वजह से चोटिल हुआ कोई खिलाड़ी
भारत के सबसे वरिष्ठ थ्रो डाउन स्पेशलिस्ट राघवेंद्र उर्फ रघु भी इस दौरान मौजूद थे, हालांकि उनके थ्रो की वजह से रोहित शर्मा का अभ्यास सेशन छोटा हो गया। रघु का यह थ्रो सीधे रोहित शर्मा के हाथ में जाकर लगा, और वो दर्द में नजर आये। कुछ देर में ही रोहित शर्मा मैदान छोड़कर वापस चले गये। रिपोर्ट की मानें तो रोहित शर्मा की उंगली में चोट लगी है और स्थिति काफी गंभीर है। गौरतलब है कि रोहित शर्मा के साथ यह पहली बार नहीं हुआ है जब थ्रो डाउन स्पेशलिस्ट रघु की वजह से किसी खिलाड़ी को बाहर होना पड़ा है।
इससे पहले साल 2016 में जब भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ मुंबई टेस्ट में खेलना था तो अभ्यास के दौरान राघवेंद्र का थ्रो अजिंक्य रहाणे के हाथ में लगा था और उनकी उंगलियां टूट गई, जिसके चलते उन्हें मैच से बाहर होना पड़ा था।

प्रियांक पांचाल बने रिप्लेसमेंट
गौरतलब है कि इंडिया ए के कप्तान प्रियांक पांचाल जो कि हाल ही में साउथ अफ्रीका दौरे पर गये थे उन्हें बौतर कवर के रूप में शामिल किया गया है। प्रियांक पांचाल ने इस दौरे पर रन बनाये हैं और 100 फर्स्ट क्लास मैचों में 7 हजार से ज्यादा रन बना चुके हैं। ऐसे में मयंक अग्रवाल और केएल राहुल का पारी का आगाज करना तय नजर आ रहा है, लेकिन अगर प्रियांक पांचाल को डेब्यू का मौका मिलता है तो वो इसका पूरा फायदा उठाते नजर आयेंगे।


Click it and Unblock the Notifications
