For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

विदेशी दर्शकों के बिना खेला जायेगा टोक्यो ओलंपिक्स 2020, आयोजकों ने किया ऐलान

Tokyo Olympics 2020 Paralympics will be hosted in absence of Foreign Spectators Organizers Confirmed: नई दिल्ली। जापान में इस साल आयोजित किये जाने वाले टोक्यो ओलंपिक्स और पैरालंपिक्स खेलों के लिये आयोजकों ने शनिवार को ऐलान किया है कि विदेशी दर्शकों को इस टूर्नामेंट के दौरान मैच देखने की इजाजत नहीं मिलेगी। आईओसी और अंतर्राष्ट्रीय पैरालंपिक कमिटी समेत 5 पार्टियों की वर्चुअल मीटिंग के दौरान विदेशी दर्शकों पर इन खेलों के दौरान बैन लगाने का फैसला लिया गया है। आयोजकों ने इस फैसले के बारे में जानकारी देते हुए साफ किया है कि यह फैसला तेजी से फैलते कोरोनावायरस के नये स्ट्रेंट के फैलने की वजह से लिया गया है।

जापान की आयोजक कमिटी ने यह भी कहा कि जिन विदेशी दर्शकों ने इन खेलों को देखने के लिये पहले टिकटों को खरीद लिया है उनके पैसों को रिफंड कर दिया जायेगा।

और पढ़ें: IND vs ENG: भारत या इंग्लैंड, आकाश चोपड़ा ने बताया किसके नाम होगी टी20 सीरीज, की भविष्यवाणी

क्योडो न्यूज से बात करते हुए उन्होंने कहा,'आपको लोगों की सुरक्षा के लिये कुछ चीजों को प्राथमिकता देनी पड़ती है और उसके लिये कई बार मुश्किल निर्णय लेने पड़ते हैं। यह फैसला उन्हीं में से एक है।'

इससे पहले जापान सरकार ने विदेशी दर्शकों को ओलंपिक में पहुंचने को लेकर बैन लगाने की बात कही थी। जापान सरकार का मानना है कि मौजूदा हालात को देखते हुए विदेशी दर्शकों का इस महाकुंभ में पहुंच पाना प्रैक्टिकल नजर नहीं आता और देश की सुरक्षा परिस्थितियों को देखते हुए हम अपने देश के नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देंगे।

गौरतलब है कि कोरोनावायरस के चलते पिछले साल खेला जाने वाला यह महाकुंभ एक साल के लिये स्थगित कर दिया गया था। अब इन खेलों का आयोजन 23 जुलाई से 8 अगस्त के बीच किया जायेगा जबकि पैरालंपिक्स खेलों का आयोजन 24 अगस्त से लेकर 5 सितंबर तक किया जायेगा।

और पढ़ें: IND vs ENG: फाइनल मैच में मोर्गन ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करेगी भारत, जानें कैसी है प्लेइंग 11

अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने पिछले महीने टोक्यो ओलंपिक समिति 2020 की एक्जिक्टिव में 7 बार कि ओलंपियन हाशिमोटो सेइको को नया प्रेजिडेंट चुनने के फैसले की सराहना की थी। टोक्यो ओलंपिक्स और पैरालंपिक्स की आयोजक समिति की हेड योशिरो मोरी ने 12 फरवरी को उस वक्त इस्तीफा दिया था जब उन पर सेक्सिट बयान देने का आरोप लगा था।

Story first published: Saturday, March 20, 2021, 19:12 [IST]
Other articles published on Mar 20, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+