For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

टेस्ट क्रिकेट में इन 5 बल्लेबाजों ने लगाया रन का अंबार, देखिए पूरी लिस्ट

नई दिल्ली। टेस्ट क्रिकेट को सबसे मुश्किल और चुनौतीपूर्ण माना जाता है। इसमे खिलाड़ी के धैर्य, क्षमता और दृढ़ संकल्प का टेस्ट होता है, यही वजह है कि बहुत से खिलाड़ी टेस्ट क्रिकेट में लंबी पारी नहीं खेल पाते हैं। टेस्ट क्रिकेट में कई ऐसे महान दिग्गज हुए हैं जिन्होंने क्रिकेट के मैदान पर अपनी क्षमता का परिचय दिया है। इन दिग्गज खिलाड़ियों ने कई मौको पर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया और बताया कि आखिर क्यों टेस्ट क्रिकेट असल टेस्ट है। आईए डालते हैं एक नजर ऐसे खिलाड़ियों पर जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में कई मौको पर अकेले ही दम पर मैच का रुख अपनी टीम के लिए पलट दिया। ये वो खिलाड़ी हैं जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में सबसे अधिक रन अपने नाम किए हैं। टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले शीर्ष 5 खिलाड़ियों पर डालते हैं एक नजर

5-एलिस्टर कुक

5-एलिस्टर कुक

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एलिस्टर कुक को इंग्लैंड के महानतम बल्लेबाजों में से एक माना जाता है। उन्होंने 161 टेस्ट मैच में 12472 रन बनाए हैं, इस दौरान उनका औसत 45.35 का रहा। अपने टेस्ट करियर में एलिस्टर कुक ने 33 शतक और 57 अर्धशतक लगाए हैं। वर्ष 2017 में कुक सबसे कम उम्र में टेस्ट क्रिकेट में 10000 रन पूरे करने वाले खिलाड़ी बने थे। उन्होंने इस मामले में सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया था। इसके अलावा सबसे ज्यादा लगातार टेस्ट मैच खेलने का रिकॉर्ड भी कुक के नाम है। कुक ने 2011 में अपना सर्वोच्च स्कोर 294 भारत के खिलाफ किया था

4- राहुल द्रविड़

4- राहुल द्रविड़

टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर राहुल द्रविड़ को टेस्ट क्रिकेट का सबसे स्टाइलिश बल्लेबाज कहा जाता है। जिस तरह से वह तेज गेंदबाजों के हौसले को पस्त करते थे उसे टेस्ट क्रिकेट में सबसे गेंदबाजों के लिए सबसे मुश्किल टेस्ट माना जाता है। राहुल द्रविड़ ने टेस्ट में कुल 13288 रन 286 पारियों में बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 52.31 का रहा। द्रविड़ ने 36 शतक और 63 अर्धशतक लगाए हैं। द्रविड़ का सर्वोच्च स्कोर 270 है। इसके अलावा टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने का रिकॉर्ड भी द्रविड़ के नाम है।

3- जैक कालिस

3- जैक कालिस

दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर जैक कालिस ने राहुल द्रविड़ से एक रन ज्यादा बनाया है। कालिस ने टेस्ट क्रिकेट में 13289 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 55.37 का रहा है। कुल 280 पारियों में कालिस ने 45 शतक और 58 अर्धशतक लगाए हैं।

2- रिकी पोंटिंग

2- रिकी पोंटिंग

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज रिकी पोंटिंग ने टेस्ट क्रिकेट में रिकॉर्ड 13378 रन बनाए हैं। टेस्ट क्रिकेट में कुल 287 पारियों में पोंटिंग ने 51.85 के औसत से 41 शतक और 62 अर्धशतक लगाए हैं। पोंटिंग का टेस्ट करियर में सर्वोच्च स्कोर 257 रन का है जोकि उन्होंने भारत के खिलाफ 2003 में किया था।

1- सचिन तेंदुलकर

1- सचिन तेंदुलकर

इस लिस्ट में सबसे पहला नंबर सचिन तेंदुलकर का आता है। सचिन तेंदुलकर ने 200 टेस्ट मैचों की 329 पारियों में 15921 रन बनाए हैं। सचिन ने इस दौरान 51 शतक और 68 अर्धशतक लगाए हैं। टेस्ट करियर में सचिन का सर्वोच्च स्कोर 248 नाबाद है। सचिन का टेस्ट क्रिकेट में औसत 53.78 का रहा है।


Story first published: Tuesday, May 25, 2021, 13:46 [IST]
Other articles published on May 25, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+