For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

वर्ल्ड कप 2019 से पहले टीम इंडिया की एक मुसीबत खत्म, नंबर 4 की मिस्ट्री सॉल्व

नई दिल्ली। जनवरी 2013 से टीम इंडिया के लिए नंबर चार एक मिस्ट्री की तरह था। कोई भी बल्लेबाज नंबर चार पर बल्लेबाजी कर रन नहीं बटोर पा रहा था। सोमवार 29 अक्टूबर तक केवल तीन ही बल्लेबाज ऐसे थे जो शतक लगा पाए थे। इनमें विराट कोहली, मनीष पांडे और युवराज सिंह का नाम शामिल था। इनके अलावा कोई भी बल्लेबाज नंबर चार पर बल्लेबाजी करते हुए शतक नहीं ठोक पाया था। लेकिन सोमवार को ये तिलिस्म टूट गया।

2013 से थी नंबर चार की तलाश

वेस्टइंडीज के खिलाफ मुंबई के ब्रेबॉन स्टेडियम में खेले गए चौथे वनडे में नंबर चार पर खेलते हुए अंबाती रायडू ने शानदार शतक ठोका। अंबाती रायडू ने 81 गेंदों पर रन आउट होने से पहले 8 चौके और 4 छक्कों की मदद से 100 रन बना डाले। इसके बाद कहा जा रहा है कि टीम इंडिया के लिए जो पिछले पांच साल से मिस्ट्री बनी हुई थी वो सॉल्व हो गई है। जी हां, टीम इंडिया को नंबर चार के लिए बल्लेबाज मिल गया है, जिसे खुद उपकप्तान ने सराहा है।

रोहित शर्मा ने कही ये बात

दरअसल, मैच के बाद टीम इंडिया के उपकप्तान रोहित शर्मा ने कहा है अब इसमें कोई संदेह नहीं है कि अंबाती रायडू वर्ल्ड कप 2019 के लिए नंबर चार की रेस में नहीं हैं। बता दें कि रोहित शर्मा के 162 रन और रायडू के 100 रन की मदद से टीम इंडिया ने 377 रन बनाए थे। वहीं, मेहमान टीम विंडीज 153 रन पर ढेर हो गई। इस तरह टीम इंडिया ये मैच 224 रन से जीत गई। साथ ही रोहित शर्मा को मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला।

मैच के बाद हुई मीडिया कॉन्फ्रेंस में रोहित शर्मा ने कहा, "मैं सोचता हूं कि ये बहुत ही महत्वपूर्ण पारी थी। आशा है कि रायडू ने नंबर चार की मिस्ट्री को सॉल्व कर दिया है। उम्मीद है कि वर्ल्ड कप तक नंबर चार के बारे में कोई बात नहीं होगी। रायडू ने जरूरत के हिसाब से शानदार खेला क्योंकि हमें विराट के आउट होने के बाद एक साझेदारी की जरूरत थी। रायडू को जो प्लेटफॉर्म मिला उसे उन्होंने भुनाया है।"

Story first published: Tuesday, October 30, 2018, 10:52 [IST]
Other articles published on Oct 30, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+