For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

Ashes 2023 2nd Test: इंग्लैंड की उम्मीदों पर मिशेल स्टार्क ने फेरा पानी, 325 पर ढेर हुए अंग्रेज

Ashes 2023: एशेज सीरीज 2023 में वापसी की भरसक कोशिशें कर रही इंग्लैंड की टीम पर मिशल स्टार्क की वापसी भारी पड़ गई है। स्टार्क ने लॉर्ड्स में चल रहे सीरीज के दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड के पहली पारी की रीढ़ तोड़ने का काम किया है।

स्टार्क ने दूसरे दिन इंग्लैंड को तब जोरदार झटका दिया जब इंग्लैंड पहले दिन पांच विकेट खोने के बाद आज एक नई शुरुआत करने की ओर देख रही थी। क्रीज पर बेन स्टोक्स और हैरी ब्रूक खड़े थे। (Photo- cricket.com.au Twitter)

स्टार्क ने पहले बेन स्टोक्स को चलता कर दिया जो अपने कल के स्कोर पर एक भी रन नहीं जोड़ पाए। स्टोक्स की एक और खराब पारी का अंत कैमरन ग्रीन के कैच ने कर दिया। अंग्रेज कप्तान ने 58 गेंदों पर 17 ही रन बनाए। इसके बाद हैरी ब्रूक ने अपने 50 रन पूरे किए लेकिन स्टार्क ने इस युवा को कमिंस के हाथों कैच आउट करा दिया।

ब्रूक ने 68 गेंदों पर 50 रनों की पारी खेली। इससे पहले स्टार्क ने जो रूट को 10 रनों के स्कोर पर ही चलता कर दिया था। जो रूट, बेन स्टोक्स और हैरी ब्रूक के रूप में इंग्लैंड की बैकबोन ही टूट गई। इसके चलते अंग्रेजों की टीम तीसरे दिन के पहले सेशन में ही ऑल आउट हो गई।

World Cup 2023 के सभी वेन्यू के इंफ्रास्ट्रक्चर अपग्रेड में BCCI खर्च करेगा 500 करोड़ रुपए

मिशेल स्टार्क ने बड़े विकेटों को लेने की अपनी रीत इस मैच में भी जारी रखी है। स्टार्क ने वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल में भी पहली पारी में विराट कोहली को चलता किया था, दूसरी पारी में रहाणे को आउट किया और अब उन्होंने एशेज में धमाकेदार वापसी की। ये वो विकेट हैं जिन्होंने विपक्षी टीमों का काम खराब किया।

स्टार्क ने तीसरे दिन की सुबह अपने स्पेल में 5 ओवर फेंकते हुए 13 रन देकर दो विकेट लिए। इस स्पैल ने ऐसे विकेट पतन को ट्रिगर किया जिसके बाद अंग्रेज ताश के पत्तों की तरह ढहकर ही माने। ट्रेविस हेड ने स्टुअर्ट ब्रॉड और ओली रॉबिन्सन जैसे ठीक-ठीक पुच्छले बल्लेबाजों को चलता कर दिया। पैट कमिंस ने जोश टोंग को चलता कर दिया और इंग्लैंड की पहली पारी 325 रनों पर ढेर हो गई।

इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी के आधार पर 91 रनों की अहम लीड मिल गई है। मिशेल स्टार्क ने 88 रन देकर 3 विकेट लिए हैं। पैट कमिंस, नाथन लियोन और कैमरन ग्रीन को 1-1 विकेट मिला है। हेजलवुड और हेड को 2-2 विकेट हासिल हुए हैं।

Story first published: Friday, June 30, 2023, 17:25 [IST]
Other articles published on Jun 30, 2023
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+