For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

अशोक डिंडा की कार पर हमले के बाद उन्हें मिली Y प्लस सुरक्षा

नई दिल्ली। दाए हाथ के पूर्व तेज गेंदबाज अशोक डिंडा ने 2 फरवरी को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था। जिसके बाद अगले ही हफ्ते अशोक डिंडा ने अपनी दूसरी पारी राजनीति में शुरू की। अशोक डिंडा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पूर्व भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। डिंडा मोयना विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं और भाजपा के उम्मीदवार हैं। वो टीएमसी के संग्राम कुमार दोलाई के खिलाफ मैदान में हैं। कांग्रेस की ओर से इस सीट पर मानिक भौनिक भी मैदान में हैं।

राजनीति में अशोक डिंडा की शुरुआत ना भूलने वाली रही है। उनके ऊपर मंगलवार को तकरीबन 50 लोगों ने हमला कर दिया था। यह हमला पश्चिम बंगाल के ईस्ट मिदनापुर में 30 मार्च को हुआ था। रिपोर्ट के अनुसार डिंडा को इस हमले में कुछ चोट आई थी। भीड़ ने डिंडा की कार पर पत्थर से हमला कर दिया था। डिंडा ने हमले के बाद टीएमसी कार्यकर्ताों पर आरोप लगाया था। इस घटना के बाद अशोक डिंडा को वाई प्लस सुरक्षा प्रदान की गई है। जिसके तहत अब अशोक डिंडा की सुरक्षा में उनके घर पर सीआरपीएफ के कमांडर और चार कांस्टेबल तैनात रहेंगे। जबकि 24 घंटे दो पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर अशोक डिंडा की सुरक्षा में तैनात किए गए हैं।

अशोक डिंडा के क्रिकेटिंग करियर की बात करें तो बंगाल की ओर से घरेलू क्रिकेट में उनका रिकॉर्ड काफी अच्छा रहा है। लेकिन आईपीएल में वह कुछ खास नहीं कर सके। अपने खराब प्रदर्शन की वजह से वह हमेशा ट्रोल होते रहे। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अशोक डिंडा ने 116 मैच में 420 विकेट हासिल किए हैं। डिंडा ने भारत की ओर से 13 वनडे मैच, 9 टी-20 मैच भीखेले हैं। वनडे में उन्होंने 12 और टी-20 में 17 विकेट हासिल किए हैं। आईपीएल में डिंडा ने कुल 78 मैच खेले, जिसमे 8.20 की इकोनॉमी से 68 विकेट हासिल किए।

Story first published: Wednesday, March 31, 2021, 15:01 [IST]
Other articles published on Mar 31, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+