For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

जब मैच के बाद अश्विन को आया गुस्सा, आखिर क्या था मामला?

अश्विन ने कहा कि मुझे इस पिच पर गेंदबाजी करके मजा आया। अश्विन ने अभी तक दो विकेट अपने नाम किए हैं।

विशाखापट्टनम। भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन उस समय मीडिया पर अचानक भड़क गए जब उनसे धीमी और स्पिनरों की मददगार पिच को लेकर सवाल किया गया।

जब मीडिया पर भड़क गए अश्विन

भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट विशाखापट्टनम में खेला जा रहा है। जहां भारतीय टीम ने पहली पारी में 455 रन बनाए हैं।

इसके जवाब इंग्लैंड की टीम 103 रनों पर अपने पांच विकेट गंवा चुकी है। भारतीय स्पिनर्स की शानदार गेंदबाजी की बदौलत ऐसा हुआ है।

दूसरे दिन का खेल खत्म होने पर जब अश्विन पत्रकारों के बीच पहुंचे उनसे पिच के बारे सवाल किए गए। इसी के बाद अश्विन ने सख्त लहजा अपनाया।

पिच को लेकर पूछा गया था सवाल

अश्विन ने पत्रकारों से कहा कि वे धीमी और स्पिनरों की मदद वाली पिच की आलोचना करना बंद कर दें। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता कि हम पर ऐसी टिप्पणियां क्यों की जाती हैं। ईमानदारी से कहूं तो आपका ये सवाल तंज जैसा लगता है कि आप भारतीय विकेट को किस तरह देखते हो?

अश्विन ने कहा कि आप सभी लोग दिनभर मैच देखते हैं, पिच का आंकलन तो आप हमसे ज्यादा अच्छी तरह से कर सकते हैं।

हालांकि बाद में उन्होंने कहा कि मुझे इस पिच पर गेंदबाजी करके मजा आया। अश्विन ने अभी तक दो विकेट अपने नाम किए हैं। इसमें जो रुट का विकेट भी शामिल है। अश्विन ने बताया कि जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा विकेट धीमा होता जाएगा। जिसके चलते बल्लेबाजी करना और ज्यादा मुश्किल हो जाएगा।

अश्विन ने किया जयंत यादव से जुड़ा बड़ा खुलासा

इस दौरान अश्विन ने कई और खुलासे किए। उन्होंने कहा कि मैं अपनी तकनीक को और बेहतर बनाने की कोशिश कर रहा हूं। मैं खुद को ही अपना प्रतिद्वंद्वी मानता हूं।

अश्विन ने डेब्यू करने वाले जयंत यादव के बारे में बताया कि वह दो-तीन साल पहले चेन्नई आए और मेरे घर पर करीब दो हफ्ते तक रुके। हमने एक साथ प्रैक्टिस की। मुझे पता है वह अच्छा लड़का है।

अश्विन ने बताया कि मैंने जयंत यादव को जो भी बताया उसने तुरंत सीख लिया। मुझे अच्छा लगा जब उसने अपना पहला विकेट हासिल किया। बता दें कि जयंत ने 7 ओवर में 11 रन देकर एक विकेट हासिल किया। जयंत ने मोईन अली को अपना शिकार बनाया।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:15 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+