For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

इस 'अनजान' अभिनेत्री को लेकर आपस में भिड़े CoA और बीसीसीआई के अधिकारी

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त प्रशासकों की समिति (CoA) और बीसीसीआई के अधिकारियों के बीच विवाद की खबरें आम हो चली हैं। ताजा मामला है बीसीसीआई में जीएम मर्केटिंग के पद पर नियुक्ति को लेकर। इस मामले में बीसीसीआई की कार्यप्रणाली में सुधार के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा बनाई गई प्रशासकों की कमेटी (सीओए) के अध्‍यक्ष विनोद राय और बीसीसीआई के कार्यवाहक सचिव अमिताभ चौधरी आमने सामने आ गए हैं।

इस बार विनोद राय से टकराव की वजह फिल्‍मों में काम कर चुकी एक महिला बनी है। ये महिला पहले पेज-3 पत्रकार भी रह चुकी है। जिसके बाद उसने एक प्रड्क्‍शन हाउस के साथ भी काफी वक्‍त तक काम किया। चौधरी ने एक ईमेल लिखकर विनोद राय की कार्यप्रणाली पर ही सवाल खड़े कर दिये हैं।

दैनिक जागरण अखबार में छपी खबर के मुताबिक विनोद राय और बीसीसीआई के सीईओ राहुल जौहरी इस महिला की जीएम मार्केटिंग के पद पर नियुक्ति करना चाहते हैं। महिला को सालाना बीसीसीआई को सेवाएं देने के लिए 1.65 करोड़ रुपये की रकम दी जानी है।

आपको बता दें कि खबरों के मुताबिक विनोद राय और जौहरी की दो सदस्‍यीय समिति ने हाल ही में इस पद के लिए कई उम्‍मीदवारों को शार्टलिस्‍ट किया, जिसमें पेज-3 की महिला पत्रकार को भी शामिल किया गया है। लेकिन चौधरी ने इस उम्‍मीदवार के चयन पर प्रश्‍नचिन्‍ह लगाते हुए कहा है कि इनका क्रिकेट और उसके विकास से जुड़ा बैकग्राउंड नहीं है। ऐसे में साक्षात्‍कार में इस महिला को क्‍यों चुना गया है।

जिसके बाद अमिताभ चौधरी ने इस महिला के नियुक्ति पत्र पर हस्‍ताक्षर करने से इंकार कर दिया। अखबार के मुताबिक इस ईमेल में लिखा गया है कि ये नियुक्ति बीसीसीआई की जनरल बॉडी की सहमति से नहीं हुई है। बीसीसीआई की 37 यूनिट मे से किसी को भी इसमें शामिल नहीं किया गया है।

हालांकि इस पूरे मामले में अभी तक नियुक्त की गई महिला के बारे में खुलासा नहीं किया गया है।

Story first published: Wednesday, March 7, 2018, 13:42 [IST]
Other articles published on Mar 7, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+