For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

कोहली से पहले दिलीप वेंगसरकर थे रन मशीन, सचिन भी नहीं कर पाए ऐसा काम

नई दिल्ली। माैजूदा दाैर में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को 'रन मशीन' कहा जाता है। लेकिन उनसे पहले पूर्व भारतीय कप्तान दिलीप वेंगसरकर को भी रन मशीन माना जाता था। यही नहीं, उन्हें कर्नल नाम से भी जाना जाता है। महाराष्ट्र के राजापुर में आज ही के दिन यानी कि 6 अप्रैल को वेंगसरकर का जन्म हुआ था। 1956 में जन्में वेंगसरकर अपना 64वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके नाम एक ऐसा रिकाॅर्ड है सचिन तेंदुलकर भी नहीं बना सके थे।

क्या है वो रिकाॅर्ड

क्या है वो रिकाॅर्ड

दरअसल, वेंगसरकर के नाम लॉर्ड्स के मैदान पर एक नहीं बल्कि तीन टेस्ट शतक ठोकने का रिकाॅर्ड है। वहीं सचिन अपने करियर एक भी शतक इस मैदान पर नहीं लगा सके हैं।. वेंगसरकर ने 1979, 1982 और 1986 इंग्लैंड दौरे पर लॉर्ड्स में शतक जड़े। गजब की बात ये है कि वेंगसरकर लॉर्ड्स में खेली पहली पारी में खाता तक नहीं खोल पाए थे। बता दें लॉर्ड्स में 3 शतक जड़ने वाले वेंगसरकर पहले विदेशी खिलाड़ी थे। ब्रैडमैन, सचिन तेंदुलकर और सुनील गावस्कर जैसे दिग्गजों के नाम भी लॉर्ड्स में तीन शतक नहीं हैं।

कोहली को चुना था टीम में

कोहली को चुना था टीम में

कोहली का टीम इंडिया में सेलेक्शन दिलीप वेंगसरकर ने ही किया था। साल 2006 में दिलीप वेंगसरकर टीम इंडिया के चीफ सेलेक्टर बने और भारतीय टीम ने विराट कोहली की अगुवाई में अंडर 19 वर्ल्ड कप जीता। दिलीप वेंगसरकर ने विराट कोहली को साल 2008 में श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया में जगह देने का फैसला कर लिया। हालांकि वेंगसरकर ने खुलासा किया था कि धोनी और कोच गैरी कर्स्टन विराट को टीम में लेने के पक्ष में नहीं थे, वो पुरानी टीम के साथ ही श्रीलंका दौरे पर जाना चाहते थे। लेकिन वेंगसरकर ने विराट कोहली का टैलेंट देखते हुए उन्हें मौका दिया।

ऐसा रहा करियर

ऐसा रहा करियर

वेंगसरकर ने टीम इंडिया के लिए 116 टेस्ट में 17 शतकों की मदद से 6868 रन बनाए, वहीं 129 वनडे में इस बल्लेबाज ने 3508 रन बनाए हैं। वेंगसरकर ने 260 फर्स्ट क्लास मैचों में कुल 55 शतकों की मदद से 17868 रन ठोके, वहीं लिस्ट ए क्रिकेट में उनके बल्ले से 174 मैचों में 4835 रन निकले।

Story first published: Monday, April 6, 2020, 14:48 [IST]
Other articles published on Apr 6, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+