For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

VIDEO : बाउंड्री पर लिए ब्रैंडन मैकुलम के इस कैच पर क्यों हुआ 'विवाद'

नई दिल्ली। बिग बैश लीग खिलाड़ियों के अजीबोगरीब कारनामों के साथ कुछ हैरतअंगेज प्रदर्शनों के चलते चर्चाओं में रहती है। इस टी20 लीग में विभिन्न देशों के शानदार खिलाड़ी खेलकर चार चांद लगा रहे हैं। दुनिया में आईपीएल के बाद दूसरी सबसे बड़ी लोकप्रिय लीग मानी जाने वाली बिग बैश में एक और अजूबा देखने को मिला है। यह प्रदर्शन न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान और धाकड़ बल्लेबाज ब्रेडन मैक्कुलम की ओर से हुआ है। मैक्कुलम ने ब्रिसबेन हीट और सिडनी सिक्सर के बीच हुए मैच में लांग ऑन पर शानदार फिल्डिंग करते हुए चौका रोक दिया।

मैक्कुलम का यह एथलेटिक प्रयास इसलिए भी सराहनीय रहा क्योंकि उनकी टीम सिडनी सिक्सर ने इस मैच को 79 रनों से जीता। यह वाक्या तब का है जब सिडनी सिक्सर की पारी का 16वां ओवर चल रहा था और जेम्स विंस बल्लेबाजी कर रहे थे। विंस उस समय आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 46 गेंदों में 75 रन बनाकर खेल रहे थे। तभी उन्होंने एक शॉट को लांग ऑन की ओर हवा में उछाल दिया। वहीं पर फिल्डिंग कर रहे मैक्कुलम ने शुरू में तो गेंद को कैच कर लिया लकिन वह अपना संतुलन संभाल कर नहीं रख सके और बाउंड्री पर पीछे की ओर गिरने लगे। लेकिन तभी उन्होंने बिजली सी चपलता दिखाते हुए गेंद को मैदान में वापस फेंक दिया।

खास बात यह थी जब उन्होंने गेंद को मैदान में फेंका तब वह हवा में ही थे। उसके बाद जैसे ही गेंद दोबारा नीचे की ओर आई तो मैक्कुलम ने उसको फिर से मैदान में धकेल दिया। इस दौरान मैक्कुलम का पांव बाउंड्री लाइन को छूते-छूते बाल-बाल बचा था। इस तरह से ये बाउंड्री तो रूक गई लेकिन इसके साथ ही नई बहस शुरू हो गई कि क्या यह लीगल था। उसके बाद लोगों ने अपनी जो प्रतिक्रियाएं दी हैं उनमें उन्होंने कहा कि उनको फर्क नहीं पड़ता यह लीगल था या नहीं, लेकिन इसमें कोई शक नहीं कि मैक्कुलम ने शानदार फील्डिंग की। ट्वीटर पर यूजर्स ने जो प्रतिक्रियाए दी हैं वे इस प्रकार से हैं-

Story first published: Tuesday, January 22, 2019, 14:53 [IST]
Other articles published on Jan 22, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+