For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

डेविड वार्नर की पत्नी ने याद की पहली मुलाकात, तब वे बड़े अकड़ू थे और गर्लफ्रेंड भी थी

नई दिल्लीः अपना क्वारेंटीन पीरियड पूरा करने के बाद आखिरकार डेविड वॉर्नर परिवार के साथ ऑस्ट्रेलिया में एकजुट हैं। उनका परिवार उनको साथ में पाकर काफी खुश है। आईपीएल 2021 में सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी करने वाले वार्नर 4 मई को आईपीएल के निलंबित होने के बाद अपने घर वापसी की प्रतीक्षा कर रहे थे। बीसीसीआई ने ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को उनके घर भेजने के लिए पहले मालदीव भेजने का प्लान बनाया था और वार्नर भी मालदीव से होकर ही आस्ट्रेलिया लौटे हैं जहां पर उनका स्वागत उनके घर पर उनकी पत्नी कैंडिस और तीन बेटियों ने किया है।

एक बातचीत के दौरान कैंडिस ने बताया कि वे और उनके बच्चे इस बात को लेकर चिंतित थे कि डेविड वॉर्नर ऐसी स्थिति में भारत में है जहां जब वहां कोविड-19 की स्थिति बिगड़ती जा रही है। वार्नर पहुंचे तो उनकी पत्नी ने एक भावनात्मक वीडियो भी शेयर किया जिसमें वार्नर की बेटियां अपने पिता का स्वागत करती हुई दिखाई दे रही हैं। वार्नर और कैंडिस के रिश्ते हमेशा क्रिकेट में प्यार का प्रतीक माने जाते हैं और यह एक बहुत ही शानदार जोड़ी के तौर पर सोशल मीडिया पर भी छाई रहती है लेकिन आप में से कई लोगों को इनकी लव स्टोरी के बारे में यह नहीं पता होगा कि यह शुरू कैसे हुई थी।

एक डेटिंग पॉडकास्ट पर बात करते हुए कैंडिस ने इसी सप्ताह बताया कि जब वे दोनों पहली बार मिले तो एक दूसरे के बारे में अधिक नहीं जानते थे। यहां तक कि डेविड वॉर्नर ने कैंडिस के ऊपर कोई बहुत अच्छा इंप्रेशन भी नहीं छोड़ा था। कैंडिस बताती हैं हम कुछ साल पहले मिले और तब वार्नर के पास एक गर्लफ्रेंड भी थी और मैंने सिटी2सर्फ को उस समय पूरा ही किया था तो मैंने हमारी कॉमन फ्रेंड से कहा- हे भगवान यह व्यक्ति तो बिल्कुल भी फ्रेंडली नहीं है। मैं उनसे कुछ नहीं चाहती थी, मैंने बस उनको हेलो कह दिया और वह थोड़े से अकड़ू किस्म के थे तो मैंने कहा कि चलो कोई बात नहीं क्या फर्क पड़ता है।

उसके बाद कैंडिस ने 2013 में वार्नर को टीवी पर देखा था जिसके बाद उन्होंने ट्विटर पर उनको मैसेज किया उसके बाद से बात होनी शुरू हो गई और चीजें आगे बढ़ती गई। वार्नर और कैंडिस ने 2015 में शादी कर ली और उसके बाद से यह दोनों सेलिब्रिटी कपल के तौर पर आगे बढ़ते जा रहे हैं। इस दौरान इस जोड़ी को तीन बेटियां भी हुई जिनमें से दूसरी बेटी का नाम इंडिया के ऊपर इंडी रे रखा गया है। फिलहाल बाएं हाथ का यह बल्लेबाज अपने परिवार के साथ समय बिता रहा है हालांकि आस्ट्रेलिया को अगले महीने वेस्टइंडीज का टूर करना है तब वार्नर की जरूरत होगी।

Story first published: Friday, June 4, 2021, 12:26 [IST]
Other articles published on Jun 4, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+