For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2019 के फाइनल में हार गया चेन्नई तो फूट-फूट कर रोने लगा बच्चा, वीडियो हुआ वायरल

नई दिल्ली। अपनी फेवरेट टीम को हारता हुआ देख भला काैन आसानी से देख सकता है। आईपीएल सीजन-12 का जब फाइनल मुकाबला हुआ तो उचेसके बाद क्रिकेट के चाहने वालों के रिएक्शन थे वो देखने के लायक थे। मुंबई इंडियंस ने खिताबी मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को धूल चटाई। मुंबई की जीत पर उसके फैंस जन्श्न में डूबचे चले गए तो दूसरी तरफ चेन्नई के फैंस मायूस दिखे। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक बच्चा चेन्नई की हार को देख फूट-फूटकर रोता हुआ दिखाई दे रहा है।

चेन्नई-मुंबई के बीच खिताबी मुकाबला दर्शकों की सांसे थमा देने वाला रहा। कभी चेन्नई का पलड़ा भारी दिखा तो कभी मुंबई का। आखिर में लसिथ मलिंगा ने शार्दुल ठाकुर को आखिरी गेंद पर शाॅट लगाने नहीं दिया और मुंबई को 1 रन से जीत दिला दी। चेन्नई की हार से परेशान उनके फैंस निराश दिखे। वायरल हुई वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे बच्चा सोते हुए भी चेन्नई की हार पर आंसू बहा रहा है।

इसके अलावा एक और ऐसा ही वीडियो वायरल हुआ जिसमें बच्चे ने सीएसके टीम की येलो टी-शर्ट पहनी हुई है। जैसे ही चेन्नई हारती है तो वह बिस्तर से अचानकर उठकर इधर-उधर भागलने लगता है और जोर-जोर से रोना शुरू कर देता है। सोशल मीडिया पर साफ दिखा कि सीएसके के चाहने वालों की संख्या कम नहीं है। सीएसके भले ही हार गई हो लेकिन उनके फैंस यही मान रहे हैं कि धोनी ने अपने प्रदर्शन से सबको जीत लिया है।

बता दें कि मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट खोकर चेन्नई के सामने 150 रनों का लक्ष्य रखा। मुंबई की तरफ से किरोन पोलार्ड ही 25 गेंदों में 41 रनों की सर्वाधिक पारी खेल सके। इनके अलावा कोई भी बल्लेबाज प्रभावित नहीं कर पाया। जवाब में उतरी चेन्नई टीम को क्विंटन डी काॅक व शेन वाॅटसन के रूप में अच्छी शुरूआत दी। लेकिन इस जोड़ी के टूटने के बाद मुंबई के गेंदबाजी हावी हो गए। मैच अंत तक गया और मुंबई ने आखिरी गेंद पर 1 रन से रोमांचक जीत हासिल कर ली। चेन्नई के लिए सिर्फ वाॅटसन ही 59 गेंदों में 80 रनों की पारी खेल सके।

Story first published: Wednesday, May 15, 2019, 19:06 [IST]
Other articles published on May 15, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+