For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

विश्व कप जीतने के बाद इंग्लैंड के कप्तान मॉर्गन ने संन्यास को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा

नई दिल्ली: इंग्लिश क्रिकेट कप्तान इयोन मॉर्गन की कप्तानी में इंग्लैंड ने पहली बार क्रिकेट के इतिहास में विश्व कप जीता है। यह विश्व कप इंग्लैंड के लिए बेहद मायने रखता है। इसको इंग्लैंड के खेल इतिहास की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक भी गिना जा सकता है। क्रिकेट विश्व कप इंग्लैंड के लिए इसलिए भी अहम हैं क्योंकि इंग्लैंड ही क्रिकेट का अविष्कारक है। अब जब ये बड़ी उपलब्धि मॉर्गन के नाम हुई तो ये सवाल भी पैदा होता है कि अब इसके आगे मॉर्गन अपने करियर को कैसे देखते हैं। उनके लिए करियर में अब इससे आगे क्या बचा है? इन्ही दिलचस्प सवालों पर मॉर्गन ने जवाब दिए हैं।

अगले ODI विश्व कप को लेकर निश्चित नहीं हैं मॉर्गन

अगले ODI विश्व कप को लेकर निश्चित नहीं हैं मॉर्गन

मॉर्गन ने कहा है कि उन्होंने अभी तक वनडे क्रिकेट में अपनी कप्तानी पर कोई फैसला नहीं लिया है। बीबीसी स्पोर्ट्स से बात करते हुए मॉर्गन ने बताया- अगर मैं ये कहूं कि वर्ल्ड कप 2023 तक भी कप्तान बना रहूंगा तो यह एक बड़ी बात होगी। हां, अगले साल के टी-20 विश्व कप तक जरूर सोचा जा सकता है। यह अधिक वास्ताविक बात लगती है। मॉर्गन ने आगे कहा- मैं नहीं समझता कि मैं अभी कोई फैसला के लिए बहुत अच्छी स्थिति में हूं। मुझे अभी तक विश्व जीतने की खुमारी से निकलने का मौका नहीं मिला है।

उतरी नहीं विश्व कप जीत की खुमारी-

उतरी नहीं विश्व कप जीत की खुमारी-

मॉर्गन कहते हैं कि विश्व जीतने में उनकी मानसिक और शारिरीक उर्जा का बहुत बड़ा भाग लिया है। इसलिए जब एक दो महीनों के बाद सब शांत हो जाएगा तब मैं आशा करता हूं कि अपने परिवार और टीम के साथ मिलकर कोई फैसला कर सकूंगा। बता दें कि मॉर्गन की कप्तानी में ही इंग्लैंड की टीम आईसीसी ODI रैंकिंग में टॉप पर आई थी और 2016 टी-20 विश्व कप के फाइनल में भी पहुंची थी।

लाइव कमेंट्री के दौरान डियो लगाती दिखीं ईशा गुहा, VIDEO हुआ वायरल

यूरो टी-20 स्लैम का हिस्सा होंगे मॉर्गन-

यूरो टी-20 स्लैम का हिस्सा होंगे मॉर्गन-

इसी बीच इंग्लैंड के हेड कोच ट्रेवर बेलिस ने भी साफ कर दिया है कि वह एशेज के बाद अपना पद छोड़ देंगे। इसी बीच यह भी पता चला है कि यूरो टी20 स्लैम में डबलिन फ्रैंचाइजी का नेतृत्व करेंगे। इस नए टूर्नामेंट में 6 टीमें आयरलैंड, नीदरलैंड और स्कॉटलैंड में खेलती नजर आएंगी। बता दें कि मॉर्गन ने क्रिकेट का पाठ आयरलैंड में ही सीखा था और उन्होंने प्रारम्भिक क्रिकेट शिक्षा डबलिन (आयरलैंड) में ही ली थी। इस लीग में बाबर आजम, मोहम्मद आमिर, मार्टिन गुप्टिल समेत कई स्टार क्रिकेटर हिस्सा ले रहे हैं।

Story first published: Saturday, July 20, 2019, 17:24 [IST]
Other articles published on Jul 20, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+