For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

मैच फिक्सिंग से किया मना तो 25 की उम्र में खत्म हुआ करियर, महंगी कारें हुईं थी ऑफर

नई दिल्ली। मैच फिक्सिंग...वो रास्ता जिसे चुनकर खिलाड़ी अपने करियर को खत्म कर बैठते हैं। बड़े स्तर पर बैठे स्टोरिए खिलाड़ियों को अपने जाल में फंसाने के लिए पैसों का लालच दिखाते हैं। बड़ी कारों के सपने दिखाते हैं, जिसमें फंसकर खिलाड़ी टीम के खिलाफ उतरने पर मजबूर हो जाते हैं। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कई खिलाड़ी फिक्सिंग के जाल में फंसकर बर्बाद हुए हैं, लेकिन कुछ खिलाड़ी ऐसी भी रहे जिन्होंने इसकी ओर कदम बढ़ाने से साफ मना किया। लेकिन एक ऐसा क्रिकेटर भी रहा जिसने फिक्सिंग करने से मना किया तो उसका करियर फिर राजनीति के जरिए महज 25 की उम्र में खत्म हो गया।

फिक्सिंग करने से किया मना तो...

फिक्सिंग करने से किया मना तो...

जी हां, ऐसा हुआ है पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर आकिब जावेद के साथ, जिन्होंने अब अपने साथी खिलाड़ी सलीम परवेज पर मैच फिक्सिंग को लेकर चाैंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सलीम परवेज ने मैच फिक्सिंग के लिए उन्हें भी कहा था लेकिन उन्होंने मना कर दिया। यही कारण था कि उनका करियर 1998 में महज 25 वर्ष की उम्र में खत्म हो गया। जावेद ने पाकिस्तान के चैनल जियो टीवी पर कहा कि सलीम ने कहा था कि मैच फिक्स करने के उन्हें पैसे मिलेंगे।

ऑफर हुईं महंगी कारें

ऑफर हुईं महंगी कारें

जावेन ने खुलासा किया उन्होंने इसके लिए महंगी कारें भी ऑफर हुईं थी। उन्होंने कहा, ''मैच फिक्सिंग के जाल में मुझे फंसाने का पूरा प्रयास था। मुझे कहा गया था कि अगर कहना नहीं माना, तो उनका करियर खत्म हो जाएगा। जब मुझे फिक्सिंग के बारे में पता चला, तो मैंने एक मजबूत रुख अपनाया और इसके साथ खड़ा रहा। हालांकि मुझे इस बात का दुख नहीं है कि मेरा करियर जल्दी खत्म हो गया, क्योंकि मैं अपने मूल्यों पर दृढ़ता से विश्वास करता हूं। लोगों ने मेरे रुख के कारण मुझे दौरे से दूर करने की कोशिश की और उन लोगों को फटकार भी लगाई जो मुझसे बात करने वाले थे।''

आवाज उठाई तो नहीं हुई वापसी

आवाज उठाई तो नहीं हुई वापसी

इसके अलावा आकिक जावेद ने यह खुलासा भी किया कि उन्होंने फिक्सिंग के खिलाफ आवाज उठाई जिस कारण वह टीम में वापसी नहीं कर सके। उन्होंने कहा, ''मेरे करियर उनके खिलाफ बोलने के वजह से हमेशा के लिए खत्म हो गया लेकिन मुझे इस बात का बिल्कुल भी पछतावा नहीं है।''

Story first published: Monday, June 22, 2020, 20:53 [IST]
Other articles published on Jun 22, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+