For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

हरभजन बोले, मैं सचिन तेंदुलकर को हमेशा विराट कोहली से ऊपर ही रखूंगा

जब तेंदुलकर और कोहली के बीच तुलना की गई तो हरभजन ने कहा कि दोनों ही खिलाड़ी अलग-अलग समय के हैं। उन्होंने अलग-अलग गेंदबाजों का सामने अपना जौहर दिखाया है, ऐसे में उनके बीच तुलना करना गलत है।

पुणे। मशहूर ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने भारतीय कप्तान विराट कोहली की जमकर सराहना की है। उन्होंने कोहली को तेजतर्रार क्रिकेटर करार दिया है। हालांकि जब सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली के बीच तुलना को लेकर सवाल किया गया तो हरभजन सिंह ने मास्टर-ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को विराट कोहली से ऊपर रखा।

भज्जी ने विराट कोहली के प्रदर्शन को जमकर सराहा

हरभजन सिंह ने कहा कि भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली बहुत जुझारु क्रिकेटर हैं। उन्हें जिम्मेदारी उठाना पसंद है और अपनी टीम से भी वो यही उम्मीद करते हैं।

स्‍पोर्ट्स लिटरेचर फेस्टिवल 'स्‍पोर्टेल' में जमकर बोले हरभजन

स्‍पोर्ट्स लिटरेचर फेस्टिवल 'स्‍पोर्टेल' में जमकर बोले हरभजन

हरभजन सिंह ने कहा कि हाल के समय में विराट कोहली ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। यही वजह है कि टीम का प्रदर्शन भी उम्मीद से ऊपर रहा। 'टर्बनेटर' के नाम से मशहूर ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह पुणे में आयोजित स्‍पोर्ट्स लिटरेचर फेस्टिवल 'स्‍पोर्टेल' में अपनी बात रख रहे थे। इसी दौरान जब तेंदुलकर और कोहली के बीच तुलना की गई तो हरभजन ने कहा कि दोनों ही खिलाड़ी अलग-अलग समय के हैं और उन्होंने अलग-अलग गेंदबाजों का सामने अपना जौहर दिखाया है, ऐसे में उनके बीच तुलना करना गलत है।

कोहली और सचिन की तुलना करना गलत: हरभजन

कोहली और सचिन की तुलना करना गलत: हरभजन

हालांकि हरभजन सिंह ने आगे ये जरुर कहा कि मैं वर्तमान में भी सचिन तेंदुलकर को विराट कोहली से ऊपर रखूंगा। ऐसा इसलिए क्योंकि सचिन तेंदुलकर ने जिन गेंदबाजों का सामना किया वो गेंदबाज, आज के गेंदबाजों से काफी ज्यादा अच्छे थे। हरभजन के मुताबिक गेंदबाजी का स्टैंडर्ड हाल के वर्षों में काफी गिरा है।

भज्जी बोले, टी-20 शुरु होने के बाद गिरा क्रिकेट का स्टैंडर्ड

भज्जी बोले, टी-20 शुरु होने के बाद गिरा क्रिकेट का स्टैंडर्ड

ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह के मुताबिक टी-20 की शुरुआत के बाद से देखा जाए तो क्रिकेट के स्टैंडर्ड में साल दर साल गिरावट देखने को मिल रही है। एक टी-20 मैच मे टीमें 10 ओवर में 4 से 5 विकेट हासिल कर पाती हैं और अपेक्षा करते हैं एकदिवसीय मैच में भी ऐसा हो। उन्होंने कहा कि टेस्ट मैचों में स्पिनर को ध्यान में रखकर पिच तैयार किया जाए जिससे उन्हें अपना हुनर दिखाने का मौका मिले।

'सौरव गांगुली के नेतृत्व वाली भारतीय टीम सबसे अच्छी टीम'

'सौरव गांगुली के नेतृत्व वाली भारतीय टीम सबसे अच्छी टीम'

जब हरभजन सिंह भारतीय क्रिकेट टीम में थे उन दिनों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मेरे समय में सौरव गांगुली के नेतृत्व वाली भारतीय टीम सबसे अच्छी थी। भज्जी ने कहा कि हमने उस समय दुनिया की अच्छी टीमों से चुनौती लेना शुरू किया और अच्छी जीत भी हासिल किया। हमने इसे आगे आने वाली टीम को भी सौंपा। विराट कोहली के भी हाथों में एक जिम्मेदारी दी गई है जिसे वो लगातार हासिल कर रहे हैं और अपनी टीम के साथ आगे भी इसे बढ़ाने की कोशिश करेंगे।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:16 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+