For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

विराट कोहली के रिकॉर्ड्स के लिए खतरा ये खिलाड़ी, तोड़ा उनका यह खास रिकॉर्ड

नई दिल्ली। क्रिकेट के पन्ने पर रिकॉर्ड हर रोज दर्ज होते हैं। उनको तोड़ने वाले भी खिलाड़ियों की भी कमी नहीं होती है। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड्स के करीब तेजी से पहुंच रहे विराट कोहली के बारे में किसी ने नहीं सोचा होगा की एक दिन सचिन के रिकॉर्ड का पीछा करने वाला खिलाड़ी भी सामने आएगा। विराट के रिकॉर्ड्स के साथ भी ऐसा ही है उनके एक खास रिकॉर्ड को दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी हाशिम हमला ने तोड़ दिया है।

कम पारियों में तेज शतक:

कम पारियों में तेज शतक:

शनिवार को पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले वन-डे मुकाबले में अमला ने बेहतरीन पार खेलते हुए नाबाद 108 रन ठोक दिए। इस तरह अमला ने करियर का 27वां शतक लगाकर भारतीय कप्तान विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया है।कोहली ने 169 पारियों में सबसे तेज 27 वनडे शतक लगाए थे। वहीं, हाशिम अमला ने सिर्फ 167 पारियों में यह आंकड़ा छु दिया।

अमला ने ही तोड़ा था कोहली का खास रिकॉर्ड:

अमला ने ही तोड़ा था कोहली का खास रिकॉर्ड:

हाशिम अमला ने इससे पहले भी विराट कोहली का एक और रिकॉर्ड तोड़ा था । सबसे तेज 26 शतक जमाने का रिकॉर्ड भी अमला के ही नाम है और उन्होंने महज 154 पारियों में 26 शतक पूरे किए थे, जबकि विराट ने 166 पारियों में इतने शतक पूरे किए थे।

वनडे में शतक:

वनडे में शतक:

वनडे में शतक जड़ने की बात करें तो हाशिम अमला और विराट कोहली के बाद इस मामले में तीसरा नंबर पूर्व भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का आता है। सचिन तेंदुलकर ने 254 पारियों में इतने ही शतक जमाए थे। इसके बाद पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग का नाम आता है।पोंटिंग ने 308 पारियों में यह कारनाम किया था। सनथ जयसूर्या इस मामले में पांचवें नंबर पर हैं उन्होंने कुल 404 पारियों ने 27 शतक जड़े थे।

Story first published: Sunday, January 20, 2019, 16:16 [IST]
Other articles published on Jan 20, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+