For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

Champions Trophy: Pak Vs Eng: हटके मोमेंट्स ऑफ द मैच

बुधवार को हुए पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल मैच में कई पल यादगार रहे। आइए डालते हैं उन हटके मोमेंट्स पर एक नजर।

By Rajeevkumar Singh

कार्डिफ। बुधवार को पाकिस्तान ने मेजबान इंग्लैंड को सेमीफाइनल मुकाबले में आठ विकेट से हराकर फाइनल का टिकट पा लिया। टॉस जीतने के बाद पाकिस्तान ने इंग्लैंड को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया और 211 रनों पर पूरी टीम को पवेलियन लौटा दिया। जीत के लिए 212 रनों का पीछा करने के लिए मैदान में उतरी पाकिस्तानी टीम को ओपनर फखर जमन ने ठोस शुरुआत दी। जीत का लक्ष्य पाकिस्तान ने दो विकेट खोकर पा लिया और फाइनल में चला गया। इस मैच के कई यादगार पल रहे। आइए जानते हैं इस मैंच के हटके मोमेंट्स -

एलेक्स हेल्स के पक्ष में नॉट आउट का फैसला
इंटरनेशनल क्रिकेट का पहला वनडे खेल रहे पाकिस्तानी बॉलर रुम्मन रईस के चौथे ओवर की अंतिम गेंद इंग्लैंड के ओपनर एलेक्स हैल्स के पैड पर जा लगी और अंपायर ने उंगली उठा दी। लेकिन बॉल ट्रैकर से पता लगा कि गेंद आउटसाइड लेग पर गिरी थी और हेल्स को जीवनदान मिल गया।

रुम्मन रईस ने लिया पहला ओडीआई विकेट
बाएं हाथ के गेंदबाज ने इंटरनेशनल वनडे का अपना पहला विकेट लिया तो वह भी यादगार पल रहा। एलेक्स हेल्स को रईस ने 13 रनों पर चलता कर दिया। हेल्स ने बड़ा रन पाने के लिए बल्ला घुमाया था लेकिन बाबर आजम ने आसानी से कैच लपक लिया।

हसन अली ने लिया इंग्लैंड के कप्तान का विकेट
हसन अली ने अपना दूसरा अहम विकेट इंग्लैड के कैप्टन इयान मॉर्गन का लिया। इयान उस समय 33 रन बनाकर मैदान पर जमे हए थे। हसन अली की एक शानदार गेंद बायें हाथ के बल्लेबाज इयान के बल्ले का किनारा छूती हुई विकेट कीपर के हाथों में चली गई।

फखर जमन ने लिया शानदार कैच
पाकिस्तान के आल राउंडर फखर जमन ने शानदार कैच लपककर इंग्लैंड के बैट्समेन मोईन अली को पवेलियन में भेज दिया। मोईन सिर्फ 11 रन बना पाए ते। मोईन के बल्ले से निकली गेंद का पीछा करते हुए जमन ने शानदार कैच पकड़ा। यह इंग्लैंड के लिए छठा झटका था।

फखर जमन का दूसरा लगातार अर्द्धशतक
टूर्नामेंट में फखर जमन ने लगातार अपना दूसरा अर्द्धशतक लगाया जिससे पाकिस्तान को 212 का स्कोर पाने में काफी आसानी हुई। 49 गेंदों मे जमन ने ने अर्द्धशतक ठोका और 57 गेंदों पर 58 रन बनाकर आउट हुए। यह फखर जमन का तीसरा वनडे था।

अजहर अली वनडे करियर का 11वां अर्द्धशतक बनाया
पाकिस्तान के ओपनर अजहर अली ने 100 गेंदों में 76 रन बनाए और सेमीफाइनल मैंच में सबसे ज्यादा स्कोर बनानेवाले खिलाड़ी बने। अली ने अर्द्धशतक जड़ कर पाकिस्तान की जीत में अहम भूमिका निभाई। यह अली का वनडे इंटरनेशनल का 11वां पचासा था और टूर्नामेंट में उन्होंने दूसरी बार यह कमाल दिखाया।

मोहम्मद हाफिज के बल्ले से निकला जीत का रन
38वें ओवर में बेन स्टोक्स की गेंद पर चौका मारकर मोहम्मद हाफिज ने पाकिस्तान को जीत दिला दी। इस चौके के साथ ही पाकिस्तान ने इंग्लैंड को आठ विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:17 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+