For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

WWC INDvsSL:भारत ने दिखाया शानदार खेल, श्रीलंका को 16 रनों से हराया

भारत ने दिखाया शानदार खेल, श्रीलंका को 16 रनों से हराया

By Rizwan

डर्बी। इंग्लैंड में खेले जा रहे आईसीसी महिला विश्वकप के 14वें मुकाबले में डर्बी के काउंटी ग्राउंड पर आज भारत और श्रीलंका की टीमें आमने-सामने हैं। टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने करते हुए भारतीय टीम ने आठ विकेट के नुकसान पर 232 रन बनाए हैं, श्रीलंका को जीत के लिए 233 रन की दरकार है। भारत के लिए दीप्ति शर्मा ने बनाए सबसे ज्यादा 78 रन जबकि कप्तान मिताली राज ने 53 रन बनाए। श्रीलंका के लिए श्रीपाली ने तीन विकेट लिए।

भारतीय टीम लगातार तीन मैच जीतकर टूर्नामेंट में शानदार फॉर्म में है। वहीं श्रीलंका के लिए ये टूर्नामेंट निराश करने वाला रहा है। मिताली राज की अगुआई वाली भारतीय टीम ने अपने पहले ही मैच में तीन बार की चैंपियन मेजबान इंग्लैंड को हराया था। दूसरे मैच में वेस्टइंडीज और तीसरे मैच में पाकिस्तान को एक तरफा मुकाबले में हराते हुए भारतीय टीम ने सेमीफाइनल की तरफ मजबूती से कदम आगे बढ़ा दिए हैं। वहीं श्रीलंका की टीम लगातार अपने तीनों मैच हार चुकी है।

मैच के लाइव अपडेट

श्रीलंका की पारी

  • भारत ने शानदार खेल दिखाते हुए 16 रनों से हरा दिया। श्रीलंका की टीम ने 50 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 216 रन बनाए।
  • अब आखिरी दो ओवर का खेल बचा है। श्रीलंका को जीत के लिए 32 रन चाहिए। तीन विकेट अभी भी बचे है।
  • श्रीलंका के 6 विकेट गिर चुके है।आखिरी चार ओवरों का खेल बचा है। श्रीलंका को जीत के लिए 24 गेदों में 45 रन चाहिए।
  • श्रीलंका के आखिरी 10 ओवर का खेल बचा है। अब भी उसे 95 रन की दरकार है।
    अब आखिरी पांच ओवर में श्रीलंका को जीत के लिए 54 रन बनाने हैं।
  • 15 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 48-1
  • श्रीलंका के छह ओवर में एक विकेट पर 26 रन
  • झूलन ने दिलाई भारत को पहली सफलता, परेरा 10 रन बनाकर आउट
  • 233 रन का लक्ष्य हासिल करने उतरी श्रीलंका

भारतीय पारी

  • 50 ओवर के खेल के बाद भारत ने आठ विकेट के नुकसान पर बनाए 232 रन
  • मानषी जोशी 2 रन बनाकर आउट
  • भारत को सातवां झटका, कृष्णामूर्ति 29 रन बनाकर आउट
  • हरमनप्रीत कौर 20 रन बनाकर आउट
  • 45 ओवर के बाद भारत 192-5
  • 40 ओवर के बाद भारत के पांच विकेट पर 170 रन.
  • मिताली राज 53 रन बनाकर आउट, भारत का आधी टीम पवेलियन लौटी.
  • झूलन गोस्वामी 9 रन बनाकर आउट.
  • दीप्ति के बाद कप्तान मिताली राज ने भी पूरी की फिफ्टी.
  • भारत को लगा तीसरा झटका, दीप्ति शर्मा 78 रन बनाकर आउट.
  • 30 ओवर के बाद भारत 112-2
  • दीप्ति शर्मा का अर्द्धशतक, 89 गेंदों में पूरे किए 50 रन.
  • 25 ओवर के बाद भारत 88-2
  • भारत को दूसरा झटका, पूनम राउत 16 रन बनाकर आउट.
  • 15 ओवर में भारत का स्कोर 49-2
  • 10 ओवर में भारत ने बनाए 37 रन.
  • छठें ओवर में भारत को पहला झटका, स्मृति 8 रन बनाकर आउट.
  • सलामी बल्लेबाज पूनम राउत और स्मृति मंधाना क्रीज पर उतरीं.
  • भारत का टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला.

टीम-
भारत: मिताली राज (कप्तान), एकता बिष्ट, राजेश्वरी गायकवाड़, झूलन गोस्वामी, मानसी जोशी, हरमनप्रीत कौर, वेदा कृष्णमूर्ति, स्मृति मंधाना, मोना मेशराम, नुजहत परवीन, शिखा पांडे, पूनम राउत, दिप्ती शर्मा, सुषमा वर्मा, पूनम यादव

श्रीलंका: अनोका राणावीरा (कप्तान), चामारी अथापत्थू, चंडीमा गुनारत्ने, निपुणी हंसिका, अमा कंचन, इशानी लोकसुरुड़ी, हर्षिता माधवी, दिलीनी मनोदरा, हसीनी परेरा, चामारी पोलगाम्पला, उदेशिका प्रबोधनी, ओशाधी रानीशेसिंग, शशिकाला सिरीवर्णा, प्रसादानी वीराकोड़ी और श्रीपली वीराकॉडी ।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:18 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+