For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

आईसीसी महिला विश्व कप क्वॉलिफायर टीम की कैप्टन बनीं मिताली राज, टीम घोषित

इस टीम में उन सभी महत्वपूर्ण खिलाड़ियों को जगह मिली है जिन्होंने पिछले साल दिसंबर में हुए वुमन टी-20 एशिया कप 2016 के फाइनल में पाकिस्तान को हराकर खिताब सुरक्षित रखने में भूमिका निभाई थी।

By Rajeevkumar Singh

दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने आईसीसी महिला विश्व कप क्वॉलिफायर के लिए इंडियन टीम की घोषणा कर दी है। मिताली राज को टीम का कैप्टन बनाया गया है। यह क्रिकेट टूर्नामेंट कोलंबो में 3 से 21 फरवरी के बीच आयोजित किया जाएगा। इससे पहले भारतीय टीम ने एशिया कप टी-20 चैंपियनशिप का खिताब जीता था। टीम का अगला बड़ा इवेंट वर्ल्ड कप क्वॉलिफायर है। Read Also: सुप्रीम कोर्ट की पिच पर लोढ़ा की गुगली से अनुराग ठाकुर हुए रिटायर्ड हर्ट, जानिए खास बातें

बीसीसीआई ने 14 सदस्यीय टीम की घोषणा की। जिन खिलाड़ियों को इस टीम में जगह दी गई है, उनके नाम हैं - मिताली राज (कैप्टन), हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, थिरुश कामिनी, वेद कृष्णमूर्ति, देविका वैद्य, सुषमा वर्मा (विकेटकीपर), झूलन गोस्वामी, शिखा पांडे, सुकन्या परिदा, पूनम यादव, एकता बिश्ट, राजेश्वरी गायकवाड़, दीप्ति शर्मा।

इस टीम में उन सभी महत्वपूर्ण खिलाड़ियों को जगह मिली है जिन्होंने पिछले साल दिसंबर में हुए वुमन टी-20 एशिया कप 2016 के फाइनल में पाकिस्तान को हराकर खिताब सुरक्षित रखने में भूमिका निभाई थी। मिताली राज को कैप्टन और हरमनप्रीत को उप-कप्तान बनाया गया है। बिग बैश लीग में हरमनप्रीत ने शानदार प्रदर्शन किया है। इस टीम में वनिता वीआर को शामिल नहीं किया गया है जो एशिया कप टी-20 टीम में शामिल थीं।

वर्ल्ड कप क्वॉलिफायर चैंपियनशिप में भारत ग्रुप ए में है जिसमें इसके साथ श्रीलंका, आयरलैंड, जिम्बाब्वे और थाइलैंड है। ग्रुप बी में साउथ अफ्रीका के साथ पाकिस्तान, बांग्लादेश, स्कॉटलैंड और पापुआ न्यू गीनी है। 7 फरवरी को भारतीय क्रिकेट टीम, दक्षिण अफ्रीका की टीम के साथ वार्मअप मैच खेलेगी। इंग्लैंड में 26 जून 2017 को आईसीसी वुमन वर्ल्ड कप शुरू होगा। इसका फाइनल लॉर्ड्स के मैदान पर 23 जुलाई को खेला जाएगा। Read Also: बीसीसीआई अध्यक्ष बन सकते हैं पूर्व स्टार क्रिकेटर सौरव गांगुली, रेस में सबसे आगे


एक बिहारी ने पलट कर रख दिया BCCI का तख्ता

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:15 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+