For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

ICC टेस्‍ट चैंपियनशिप में भारत का कमाल, अंक तालिका में पहला स्थान किया हासिल

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम ने आईसीसी विश्‍व टेस्‍ट चैंपियनशिप की शानदार शुरूआत की। विंडीज के खिलाफ हुए 2 टेस्ट मैचों की सीरीज में भारत ने 2-0 से बाजी मारी। इसी के साथ आईसीसी विश्‍व टेस्‍ट चैंपियनशिप की प्‍वाइंट्स टेबल में भारत ने पहला स्थान हासिल कर लिया। भारत के 2 मैचों में 120 अंक हो गए हैं, इसी के साथ वह अंक तालिका में 100 का आंकड़ा पार करने वाली पहली टीम बन गई है। भारत ने पहला टेस्‍ट 318 रन जबकि दूसरा टेस्‍ट 257 रन के विशाल अंतर से जीता। बता दें कि जमैका के सबीना पार्क में भारत ने सोमवार को दूसरे टेस्‍ट के चौथे दिन वेस्‍टइंडीज की दूसरी पारी 210 रन पर ऑलआउट करके विशाल जीत दर्ज की।

जेसन होल्‍डर के नेतृत्‍व वाली कैरेबियाई टीम ने भी आईसीसी विश्‍व टेस्‍ट चैंपियनशिप में अपना आगाज किया, लेकिन उसका खाता तक नहीं खुल सका। प्‍वाइंट्स टेबल में दूसरे स्‍थान पर केन विलियमसन की अगुवाई वाली न्‍यूजीलैंड काबिज है। न्‍यूजीलैंड ने हाल ही में श्रीलंका को दूसरे टेस्‍ट में एक पारी और 65 रन से मात दी थी, जिससे उसे 60 अंक मिले। दिमुथ करुणारत्‍ने के नेतृत्‍व वाली श्रीलंका ने सीरीज के पहले टेस्‍ट में न्‍यूजीलैंड को मात दी और वह प्‍वाइंट्स टेबल में तीसरे स्‍थान पर काबिज है। श्रीलंका के भी 60 अंक है, लेकिन वह रनरेट के मामले में न्‍यूजीलैंड से पीछे है।

वहीं ऑस्‍ट्रेलियाई टीम 32 अंक के साथ चौथे, जबकि रूट के नेतृत्‍व वाली इंग्‍लैंड की टीम भी 32 अंक के साथ पांचवें स्‍थान पर है। वहीं विंडीज, दक्षिण अफ्रीका, बांग्‍लादेश और पाकिस्‍तान की टीम खाता भी नहीं खोल सकीं।

बता दें कि टेस्ट चैंपियनशिप 2021 तक चलेगी। अंत में जो टाॅप 2 टीमें रैंकिंग में रहेंगी उनके बीच फिर फाइनल मुकाबला होगा। आईसीसी ने एक सीरीज के लिए अधिकतम 120 अंक निर्धारित किए हैं। जिसमें अगर दो टेस्ट मैचों की सीरीज होती है तो एक टेस्ट मैच जीतने के 60 अंक, तीन टेस्ट मैच की सीरीज है तो 40 अंक और 5 टेस्ट मैचों की सीरीज है तो 24 अंक मिलेंगे।

Story first published: Tuesday, September 3, 2019, 18:13 [IST]
Other articles published on Sep 3, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+