For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

INDvAUS, Adelaide Test: भारत ने 15 साल बाद एडिलेड में जीत हासिल कर सीरीज का जीत से आगाज किया

India Vs Australia 1st Test Highlights: Virat Kohli led team India to a historic win|वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला एडिलेड ओवल में खेला गया। भारत ने यह मैच 31 रनों से जीतकर इतिहास रच दिया है। ऐसा पहली बार हुआ है जब टीम इंडिया ने कंगारू दौरे पर किसी टेस्ट सीरीज में पहले मैच की शुरूआत ही जीत के साथ की है। इसी के साथ भारत ने 15 सालों में पहली बार एडिलेड में कोई मैच जीता है। भारत को इस मैदान पर आखिरी बार 2003-4 के दौरे पर जीत हासिल हुई थी। अब भारत के पास पिछले 70 साल से ऑस्ट्रेलिया में जीत का सूखा खत्म करने का सुनहरा मौका है।

जीत के लिए मिले 323 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए कंगारूओं ने मैच के चौथे दिन 4 विकेट खोकर 104 रन बनाए थे। मैच के पांचवे दिन भी मेजबानों के विकेट गिरने का सिलसिला जारी रहा। पहले मैच में 72 रन की उम्दा पारी खेलने वाले ट्रेविस हेड आउट होने वाले पहले बल्लेबाज बने। उनको 14 रन के स्कोर पर इशांत शर्मा ने चलता किया।

इसके बाद शॉन मार्श और टिम पेन ने पारी को आगे बढ़ाते हुए एक अच्छी साझेदारी करने की कोशिश की, लेकिन मार्श के 60 रनों के निजी स्कोर पर आउट होते ही कंगारूओं की बड़ी उम्मीदों को तगड़ा झटका लगा। इसके बाद रही सही कसर लंच के बाद मेजबान कप्तान टिम पेन के विकेट के बाद टूट गई। पेन 41 रन बनाकर बुमराह का शिकार बने। इसके बाद बाकी के कंगारू बल्लेबाजों ने जूझारू पन दिखाया लेकिन उनका प्रतिरोध भी ज्यादा समय तक टिक नहीं सका।

आस्ट्रेलिया के दूसरी पारी में पुछच्ले बल्लेबाजों ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए हार के अंतर को पाटने में सफलता पाई पैट कमिंस और मिशेल स्टार्क 28 रन बनाकर आउट हुए तो नाथन लियोन अंत तक एक छोर पर टिके रहे उन्होंने नाबाद 38 रन बनाए। भारत की ओर से बुमराह, शमी और अश्विन ने दूसरी पारी में तीन-तीन विकेट झटके।

इससे पहले मैच में भारत की ओर से चेतेश्वर पुजारा ने दोनों ही पारियों में शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने पहली पारी में 123 और दूसरी पारी में 71 रन बनाए थे। उनकी बेहतरीन पारियों की बदौलत भारत पहली पारी में 250 और दूसरी पारी में 307 रन बनाने में कामयाब हुआ। दूसरी पारी में भारत की ओर से अंजिक्य रहाणे ने भी 70 रन बनाए थे। इसके बाद भारत के गेंदबाजों ने भी कंगारू बल्लेबाजों को कोई मौका नहीं देते हुए दोनों ही पारियों में उनको ना केवल बांधकर रखा बल्कि लगातार विकेट भी झटककर उनको पहली और दूसरी पारी में क्रमशः 235 और 291 रन ही बनाने दिए। भारत की ओर से बुमराह-अश्विन ने मैच में 6-6 विकेट लिए जबकी मोहम्मद शमी ने 5 और इशांत शर्मा ने 3 विकेट लिए।

Story first published: Monday, December 10, 2018, 11:21 [IST]
Other articles published on Dec 10, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+