For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs ENG: शुभमन गिल को लगी चोट, चौथे दिन नहीं करेंगे फील्डिंग

नई दिल्लीः भारत की टीम चेन्नई टेस्ट के दूसरे दिन जीत की और बढ़ चुकी है। उसको सीरीज को 1-1 से बराबर करने के लिए 6 विकेट और चाहिए। इस बात की पूरी उम्मीद है कि इंग्लैंड की पारी आज ही सिमट जाएगी।

ऑस्ट्रेलिया में चोटों से जूझकर भी सीरीज जीतकर लौटी भारतीय टीम के लिए फिर से वापस लय पाने जैसी बात होगी क्योंकि पहला टेस्ट इंग्लैंड ने आसानी से जीत लिया था। हालांकि घरेलू सीरीज में भी ऑस्ट्रेलिया में लगी चोटों का पूरा असर है क्योंकि रविंद्र जडेजा, मोहम्मद शमी जैसे दिग्गज टीम से बाहर हैं।

अब युवा शुभमन गिल को लेकर ताजा खबर आई है कि वे चेन्नई टेस्ट के चौथे दिन मैदान पर फील्डिंग करने नहीं उतरेंगे। यह जानकारी बीसीसीआई की और से दी गई है।

शुभमन गिल ने टेस्ट करियर के आगाज से हर मैच में कुछ ना कुछ योगदान दिया है लेकिन वे इस मैच में दोनों पारियों में रन बनाने से चूक गए हैं। उन्होंने पहली पारी में 0 और दूसरी पारी में केवल 14 रन बनाए। अब वह चोटिल भी हो गए हैं। जाहिर है यह मैच उनके लिए बहुत अच्छा नहीं गया।

बीसीसीआई के हवाले से जानकारी दी गई है कि चेन्नई टेस्ट के तीसरे दिन फील्डिंग करते हुए गिल ने अपने फॉरऑर्म पर चोट लगवा ली है। उनको स्कैन के लिए ले जाया गया है। बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी जांच कर रही है।

जहां तक मैच की बात है कि इंग्लैंड को जीत के लिए 482 रनों का टारेगट दिया है जिसके जवाब में इंग्लैंड ने 3 विकेट अपने कल ही खो दिए थे। अब चौथे दिन के पहले सत्र में भी इंग्लिश टीम लॉरेंस का विकेट गंवा चुकी है। खबर लिखे जाने तक जो रूट और बेन स्टोक्स के रूप में इंग्लैंड की बेस्ट बैटिंग जोड़ी क्रीज पर मौजूद है।

Story first published: Tuesday, February 16, 2021, 10:35 [IST]
Other articles published on Feb 16, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+