For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

सिर्फ जीत ही नहीं, कीवी पर भी है नजर, सेमीफाइनल में ऐसे पहुंच सकता है भारत

नई दिल्ली। क्रिकेट फैंस निराश हैं कि भारतीय टीम आईसीसी टी20 विश्व कप 2021 के सेमीफाइनल से बाहर हो गई है। भारतीय टीम ने पहले तीन मैचों में लगातार 2 मैच हारे, जिस कारण फैंस की उम्मीदों को झटका लगा। हालांकि निराश होने की बात नहीं है। भारत के पास अभी भी सेमीफाइनल में पहुंचने का माैका है। भारत को अपने बचे दो मैच बड़े अंतर के साथ जीतने होंगे। अगर भारत दोनों मैच जीत भी जाता है तो भी उसकी सेमीफाइनल में जगह नहीं बनेगी, लेकिन न्यूजीलैंड टीम पर नजर रहेगी। अगर न्यूीजलैंड की टीम किसी तरह अफगानिस्तान के हाथों अपना मैच हार जाए तो फिर भारत के पास माैका बन जाएगा।

यह भी पढ़ें- विंडीज ने तोड़ा दिल, क्या संन्यास लेंगे किरोन पोलार्ड, खुद बताया अपना फैसला

सेमीफाइनल में ऐसे पहुंच सकता है भारत

सेमीफाइनल में ऐसे पहुंच सकता है भारत

अंक तालिका की बात करें तो टॉप-2 की इस रेस में बरकरार अफगानिस्तान भी भारत को सेमीफाइनल में जाने के लिए मदद दे सकता है। अफगानिस्तान की टीम न्यूजीलैंड को हराना होगा। दोनों के बीच 7 नवंबर को मैच होगा। अगर अफगानिस्तान जीत जाता है तो अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड भी 6-6 अंकों के साथ रहेंगे। इसके बाद खेल दिखेगा नेट रन रेट का। जिस टीम का नेट रन रेट सबसे अच्छा होगा वो सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली ग्रुप 2 की दूसरी टीम होगी। इसीलिए, उम्मीद है कि भारत अपने बचे दो मैचों बड़ी जीत दर्ज करे ताकि आगे जाकर फायदा मिल सके।

ऐसा हुआ तो फिर पूरी उम्मीदें खत्म

ऐसा हुआ तो फिर पूरी उम्मीदें खत्म

वहीं न्यूजीलैंड अपने बचे दोनों आखिरी मैच जीत जाता है तो उसके कुल 8 अकं हो जाएंगे। इसी के साथ भारत भी बाहर हो जाएगा और अफगानिस्तान भी। भारत की उम्मीदें तभी रहेंगी जब हर हाल में न्यूजीलैंड भी मैच हारे। अगर न्यूजीलैंड नहीं हारता है तो फिर भारत चाहे अपने बचे मैच कितने भी बड़े अंतर से जीत ले, लेकिन कुल 6 अंक लेकर वह सेमीफाइनल में जगह नहीं बना पाएंगे। ऐसे में रास्ता सिर्फ यही है कि किसी भी हालात में न्यूजीलैंड अपना मैच अफगानिस्तान के खिलाफ हार जाए। वहीं अफगानिस्तान को भी बहुत कम अंतर से जीत दर्ज करनी होगी ताकि उनकी नेट रन रेट भारत से बेहतर ना हो। अगर अफगानिस्तान की नेट रन रेट भारत से अच्छी रहती है तो फिर भारतीय फैंस का दिल पूरी तरह से टूट जाएगा। अफगानिस्तान +1.481 की नेट रन रेट के साथ 4 अंक लेकर दूसरे स्थान पर है। वहीं न्यूजीलैंड +0.816 की नेट रन रेट के साथ 4 अंक लेकर तीसरे स्थान पर है। भारत +0.073 रन रेट के साथ तीसरे स्थान पर है। उसने तीन मैचों में सिर्फ एक मैच जीता है, जबकि अफगानिस्तान 4 मैच खेल चुका है।

 7 नवंबर का दिन रहेगा खास

7 नवंबर का दिन रहेगा खास

भारत अगर अपने चाैथे मैच में स्काॅटलैंड को हरा देता है तो फिर सबकी नजरें 7 नवंबर को होने वाले दो मैचों पर रहेगी। पहला मैच न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के बीच होगा। इस मैच में न्यूजीलैंड की हार चाहिए ताकि भारत के बराबर उसके अंक रह सकें। वहीं दूसरा मैच भारत और नामीबिया के बीच होगा। भारत को इस मैच को बड़े अंतर के साथ जीतना होगा ताकि नेट रन रेट में अफगानिस्तान के साथ-साथ न्यूजीलैंड को भी पछाड़ा जाए। इन तीनों टीमों के बराबर 6-6 अंक रहेंगे।

Story first published: Friday, November 5, 2021, 15:46 [IST]
Other articles published on Nov 5, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+