For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

INDvsAUS: बेंगलुरू में ईशांत शर्मा ने मुंह बनाकर स्मिथ को चिढ़ाया, वीडियो वायरल

27वें ओवर के दौरान ईशांत शर्मा ने कुछ अलग ढंग से चेहरा का हावभाव बनाकर रेनशॉ को चिढ़ाया।

बेंगलुरू। आज यहां भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच का दूसरा दिन है। अभी तक के खेल में कंगारू टीम भारतीय शेरों पर भारी ही दिख रही है।

ऐसे में टीम इंडिया के बॉलरों पर प्रेशर तो है ही, जिसके चलते वो अजीब-अजीब हरकतें भी मैदान पर करते नजर आ रहे हैं, जिसका साक्षात उदाहरण है भारतीय बॉलर ईशांत शर्मा की ये ऊंट-पटांग हरकत, जो कि सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

ईशांत ने बनाई अजीब शक्ल

दरअसल ईशांत 27वें ओवर में स्टीव स्मिथ को गेंदबाजी कर रहे थे, इस ओवर में उन्होंने स्मिथ को कई बार बीट किया लेकिन वो उन्हें आउट करने में सफल नहीं हुए जिसके बाद ईशांत ने स्मिथ का मजाक उड़ाते हुए अजीब शक्ल बनाई, जिसे देखने के बाद टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए और ठहाके लगाकर कर हंसने लगे।

ईशांत को दिखाया स्मिथ को बल्ला

लेकिन ये हंसी उस वक्त भारी हो गई जब ईशांत को स्मिथ ने भी बल्ला दिखा दिया जिसके चलते कोहली भी भड़क गए और उनकी बहस स्मिथ से हो गई।

फिलहाल ये सब मैदान पर हुआ, जो कि कोई नई बात नहीं है लेकिन हां इन सारे मूवेंट ने सोशल मीडिया पर लोगों को जिक्र करने का एक मौका जरूर दे दिया है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:16 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+