For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

चौथे टेस्ट से पहले सुनील गावस्कर ने टीम में बदलाव को लेकर कही ये बड़ी बात



अहमदाबाद। इंग्लैंड के खिलाफ चौथे और आखिरी टेस्ट मैच में टीम इंडिया जीत के इरादे से उतरेगी। भारतीय टीम सीरीज में 2-1 से आगे है और वह इस बढ़त को बनाए रखने के इरादे से मैदान में उतरेगी। चौथे टेस्ट मैच में प्लेइंग इलेवन क्या हो इसको लेकर भी चर्चा चल रही है। इस बीच दिग्गज पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर का मानना है कि भारतीय टीम में कोई बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई है कि चाइनामैन कुलदीप यादव और मयंक अग्रवाल को टेस्ट टीम में वापसी के लिए इंतजार करना होगा।

वहीं अहमदाबाद पिच को लेकर चल रही बहस पर गावस्कर ने कहा कि मुझे नहीं लगता है कि तीसरे टेस्ट मैच से चौथे टेस्ट मैच में पिच कुछ अलग होने वाली है। जिस पिच पर तीसरा टेस्ट मैच खेला गया है उसी पिच पर चौथा टेस्ट मैच भी खेला जाएगा। अगर पिच को ज्यादा रोल किया गया हो या फिर पिच पर ज्यादा पानी दिया गया है तो यह थोड़ी अधिक टर्न कर सकती है और स्पिन गेंदबाजों को अधिक मदद दे सकती है।

बता दें कि तीसरे टेस्ट मैच में टीम में वॉशिंगटन सुंदर को टीम में मौका दिया गया था लेकिन उन्हें अधिक गेंदबाजी करने का मौका नहीं मिला। तीसरे टेस्ट मैच में उन्हें पहली पारी में सिर्फ एक ओवर गेंदबाजी करने को मिली थी। ऐसे में सुनील गावस्कर का मानना है कि कुलदीप यादव को चौथे टेस्ट मैच में भी खेलने को नहीं मिलेगा और वॉशिंगटन सुंदर को टीम मे जगह मिलनी चाहिए। अगर टीम इंडिया यह बदलाव करती है तो उसे इसका लाभ मिलेगा।

गावस्कर ने कहा कि वैसे तो मुझे नहीं लगता है कि टीम में कोई बड़ा बदलाव किया जाएगा। लेकिन शायद वॉशिंगटन सुंदर की जगह कुलदीप यादव को टीम में जगह मिल सकती है, लेकिन इसकी गुंजाइश कम लगती है। अगर सिर्फ दो दिन के भीतर आराम से टेस्ट जीता जा सकता है तो मुझे नहीं लगता है कि टीम में किसी भी तरह के बदलाव की जरूरत है। लिहाजा मयंक अग्रवाल और कुलदीप यादव को टेस्ट टीम में वापसी के लिए इंतजार करना होगा।

Story first published: Wednesday, March 3, 2021, 19:34 [IST]
Other articles published on Mar 3, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+