For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

INDvsNZ: महिला टीम को न्यूजीलैंड ने हराया, भारत ने 2-1 से अपने नाम की सीरीज

नई दिल्ली। न्यूजीलैंड दौरे पर गई भारतीय महिला टीम को वनडे सीरीज के आखिरी मैच में न्यूजीलैंड की टीम ने 8 विकेट से हरा दिया। भारतीय टीम ने पहले ही सीरीज अपने नाम कर ली थी। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी के लिए भारत को बुलाया। भारत ने न्यूजीलैंड के सामने 150 रन का लक्ष्य रखा जिसे न्यूजीलैंड ने आसानी से दो विकेट खोकर हासिल कर लिया।

न्यूजीलैंड की महिला क्रिकेट टीम ने शुक्रवार को यहां तीसरे वनडे मैच में भारत को आठ विकेट से करारी शिकस्त दी। तीन मैचों की यह सीरीज 2-1 से भारत के नाम रही। मेजबान टीम की एना पेटरसन को प्लेयर ऑफ द मैच जबकि भारत की स्मृति मंधाना को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया। सेडन पार्क मैदान पर खेले गए तीसरे मुकाबले में मेहमान टीम ने न्यूजीलैंड को 150 रनों का लक्ष्य दिया जिसे उसने 29.2 ओवर में दो विकेट खोकर ही हासिल कर लिया।

भारतीय टीम ने 44 ओवर में 149 रन बनाए थे। पेटरसन ने चार विकेट अपने नाम किए तो वहीं ताहूहू ने तीन विकेट झटके। भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही शुरुआती तीन विकेट 39 रनों पर ही गिर गए। स्मृति मंधाना (1), जेम्मिाह रोड्रीगेज (12) और कप्तान मिताली राज (9) पवेलियन लौट गई। यहां से टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाली दीप्ती शमार् (52) और हरमनप्रीत कौर (24) ने टीम को संभाला और स्कोर 87 तक पहुंचाया। हरमनप्रीत को पेटरसन ने बोल्ड किया। डायलान हेमलता (13) ने दीप्ती के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 30 रन जोड़े। 117 के कुल स्कोर पर हेमलता और फिर तान्या भाटिया (0) पर आउट हो गई। इसके बाद, कोई भी बल्लेबाज भारत को संभाल नहीं सकी और टीम महज 149 रनों पर सिमट गई।

न्यूजीलैंड की शुरुआत हालांकि खराब रही और उसका पहला विकेट 22 रनों के कुल योग पर ही गिर गया। लौरेन डाउन 10 रन के निजी स्केार पर रन आउट हुई।

इसके बाद, सलामी बल्लेबाज सूजी बेट्स (57) और कप्तान एमी स्टाथवेटे (नाबाद 66) के बीच 84 रनों की अहम साझेदारी हुई। बेट्स को आउट करके पूनम यादव ने इस साझेदारी को तोड़ा लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आई सोफी डेविने ने कप्तान के साथ मिलकर अपनी टीम को जीत दिला दी। डेविने ने नाबाद 17 रन बनाए।

Story first published: Friday, February 1, 2019, 17:37 [IST]
Other articles published on Feb 1, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+