For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

INDvsWI: 11 रन बनाते ही विराट कोहली को पीछे छोड़ देंगे रोहित, अपने नाम कर लेंगे हैं यह रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और वेस्टइंडीज टीम के बीच दूसरा टी20 मुकाबला लखनऊ में बने अटल बिहारी वाजपेयी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। टी-20 सीरीज में टीम की कप्तानी संभाल रहे हिटमैन रोहित शर्मा के पास आज विराट कोहली को ओवरटेक करने का मौका होगा। रोहित अगर इस टी-20 मुकाबले में 11 रनों बना लेते हैं तो टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे।

आंकड़ों पर नजर डालें तो अभी 62 मैचों की 58 पारियों में कुल 2102 रन बनाकर विराट कोहली टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय क्रिकेटर हैं। कोलकाता टी-20 के बाद रोहित शर्मा के खाते में2092 हो गए।जो विराट की बराबरी से महज 10 रन कम है। ऐसे में उनके पास यह रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा।

टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड: अंतरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट मेंसबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल के नाम है। उन्होंंने 2271 रन बनाए हैं। वहीं इस फेहरिस्त में रोहित शर्मा का नाम पांचवें नंबर पर है। रोहित ने अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैचों में अभी तक 2086 रन बनाए हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 मैच में अगर रोहित के बल्ले से 186 रन निकलते हैं तो वह गुप्टिल को पीछे छोड़ टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे।

मार्टिन गुप्टिल- 75 मैच- 73 पारी- 2271 रन
शोएब मलिक- 107 मैच- 100 पारी- 2171 रन
ब्रेंडन मैक्कुलम- 71 मैच- 70 पारी- 2140 रन
विराट कोहली- 62 मैच- 58 पारी- 2102 रन
रोहित शर्मा-85 मैच-78 पारी-2092 रन

Story first published: Tuesday, November 6, 2018, 17:38 [IST]
Other articles published on Nov 6, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+