भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच हाल ही में खत्म हुई टेस्ट सीरीज के बाद दोनों टीमों के कप्तान विराट कोहली और स्टीव स्मिथ एक बार फिर आमने-सामने हैं। इस बार भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच पूरी सीरीज में काफी गहमा-गहमी देखने को मिली। कंधे की चोट से वापसी करते हुए कोहली ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ पिछले मैच में 47 गेंदों में 62 रनों की पारी खेली थी। बेंगलुरू के लिए एक अच्छी बात है सैम्युल बद्री का उनकी टीम से जुड़ना। बद्री ने पिछले मैच में हैट्रिक ली थी।
पुणे की बात करें तो टीम की चिंता का सबब बैटिंग और बॉलिंग दोनों बने हुए हैं। जहां पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी बल्ले से अच्छा नहीं कर पा रहे हैं तो वहीं आईपीएल के इस सीजन के सबसे महंगे खिलाड़ी बेन स्टोक्स भी कुछ खास कमाल नहीं कर पा रहे हैं।
मैच इतिहास और फैक्ट्सः-
-दोनों टीमों ने अभी तक 4-4 मैच खेले हैं, जिसमें से दोनों टीमों को तीन में हार मिली है।
-क्रिस गेल टी20 में दस हजारी बनने में केवल 3 रन पीछे हैं।
-आईपीएल के इस सीजन में आरसीबी का रन रेट सभी आठ टीमों में सबसे कम है। आरसीबी का मौजूदा रन रेट 7.77 है।
पुणे सुरजाइंट्स ने निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 161 रन बनाए। जवाब में आरसीबी की टीम निर्धारित 20 ओवरों में बााद 9 विकेट के नुकसान पर 134 रन ही बना सकी।
पढ़ें पल-पल के लाइव अपडेट-